Despatch Flop Reason: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की हालिया रिलीज फिल्म डिस्पैच (Despatch) से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। बढ़ती ठंड के बीच सभी ने सोचा था कि रजाई के अंदर बैठ पकौड़े खाते हुए कुछ अच्छा देखने को मिलेगा लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। ये तो वही बात हो गई खोदा पहाड़ निकली चुइया। फिल्म को वो रिस्पॉन्स नहीं मिल जिसकी आशा थी। आइए जान लेते हैं वो 5 कारण जो फिल्म की फ्लॉप होने के पीछे रहे।
1. अनलिमिटेड इंटीमेट सीन
मनोज बाजपेयी का नाम सुन लगा था कि फिल्म को फैमिली के साथ बैठकर देख लेगें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, क्योंकि फिल्म में शुरुआत से ही इंटीमेट सीन की शुरुआत हो गई और अंत तक उनकी कोई कमी नहीं रही। कहीं न कहीं सीन फिल्म की कहानी पर भारी पड़ गए।
2. रिपोर्टर के किरदार में नहीं दिखा दम
मनोज बायपेयी ने फिल्म डिस्पैच में एक क्रिमिनल रिपोर्टर जॉय का किरदार अदा किया है। कई बार तो इस बात का कंफ्यूजन रहा कि जॉय एक पत्रकार है या पुलिस वाला। क्योंकि ऐसा तो होता नहीं है कि एक रिपोर्टर को इतना राइट हो कि वो पुलिस स्टेशन में घुसकर क्रिमिनल के साथ मारपीट कर उससे पूछताछ करे। ऐसे में ये सीन कहीं से भी हजम नहीं होता।
यह भी पढ़ें: ‘Pushpa 2’ इन 2 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, इस मामले में अल्लू अर्जुन बने नंबर 3
3. पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जॉय का फंसना
एक तरफ जॉय की पत्नी है तो दूसरी तरफ उसकी गर्लफ्रेंड है। वो अपनी पत्नी के साथ भी लॉयल नहीं रहता और गर्लफ्रेंड भी बीच रास्ते में धोखा दे देती है। ऐसे में दिखाया गया है कि जॉय का अपना खुद का कोई स्टैंड ही नहीं होता।
4. घिसी पिटी कहानी
डिस्पैच की कहानी एक क्राइम रिपोर्टर की है जो एक दम से घिसी पिटी सी नजर आई। न तो कहानी में दम था और न किसी एक्टर की एक्टिंग में दम दिखा। अगर दिखे तो सिर्फ इंटीमेट सीन और सुनाई दी तो अनलिमिटेड गालियां। क्योंकि कहीं से भी मनोज बाजपेयी पर क्राइम रिपोर्टर का किरदार शूट हुआ।
5. जॉय का अजीब व्यवहार
जॉय बने मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को काफी निराश किया। जी5 पर मौजूद इस फिल्म को लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कहीं न कहीं लग रहा है कि फिल्म की कहानी को जबरन खींचने की कोशिश की जा रही है। शुरुआत से ही मूवी ने बोर किया था। इस उम्मीद में फिल्म देख ली कि शायद एंडिंग में कोई रोचक मोड़ आए लेकिन वो भी बकवास।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की इस बेटी ने तोड़े नियम, रखा फिल्मों में कदम, वो करिश्मा नहीं तो कौन?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
40 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
59 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines