---विज्ञापन---

कपूर खानदान की इस बेटी ने तोड़े नियम, रखा फिल्मों में कदम, वो करिश्मा नहीं तो कौन?  

Kapoor Family First Daughter Who Debut Movie: कहा जाता है कि कपूर परिवार की पहली लड़की जिसने हिंदी फिल्मों में काम किया वो करिश्मा कपूर है, लेकिन ये सच नहीं है, बल्कि कोई और है। आप भी नाम जान लीजिए...

---विज्ञापन---

Kapoor Family First Daughter Who Debut Movie: हिंदी सिनेमा ने कपूर फैमिली (Kapoor Family) का अपना अलग ही रुतबा है। इस फैमिली ने एक नहीं बल्कि कई स्टार बॉलीवुड को दिए जिन्होंने इंडस्ट्री को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इस फैमिली की पहली ऐसी लड़की हैं जिन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्मों में काम किया। इस बात को खुद एक्ट्रेस ने भी कपिल शर्मा के शो में बताया था। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

आज हम आपको एक ऐसे लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो करिश्मा से पहले भी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर फिल्मों में काम कर चुकी है। आइए जान लेते हैं कौन है वो हसीना जो अब गुमनाम है।

---विज्ञापन---

कौन है वो हसीना

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन हैं जो करिश्मा कपूर से भी पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का चला चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं शशि कपूर की लाडली बेटी संजना कपूर की। संजना का जन्म 27 नवंबर 1967 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां विदेशी थीं, जिनकी अकाल मौत हुई। दरअसल शशि कपूर ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनकी पत्नी की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Pornography Case पर राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा, बोले-एक भी लड़की ले आओ जो मुझे मिली

---विज्ञापन---

परिवार के खिलाफ जाकर संजना ने किया डेब्यू

कपूर परिवार के बारे में कहा जाता है कि पृथ्वीराज कपूर ने परंपरा बनाई थी कि इस परिवार की बेटियां फिल्मों में काम नहीं करेंगी। बहुएं भी ग्लैमर की दुनिया से दूर रहेंगी। शुरुआत में तो इस बात को फॉलो किया गया, फिर आई संजना कपूर जिन्होंने अपने पिता की तरह फैमिली के नियम को तोड़ इंडस्ट्री में काम किया।

---विज्ञापन---

पिता की फिल्म से किया डेब्यू

संजना कपूर ने अपने ही पिता शशि कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। संजना की पहली फिल्म थी 36 चौरंगी लेन जो 29 अगस्त 1981 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल में संजना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। संजना ने उत्सव, हीरो हीरालाल, सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें: मां ने मंगलसूत्र गिरवी रख, खेती कर बनाया डॉक्टर, अनुजा ने सुनाई कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 01:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola