Zayed Khan on Marriage With Malaika Parekh: एक टाइम ऐसा था जब एक्टर जायद खान ना जाने कितनी लड़कियों का क्रश हुआ करते थे। जायद के लिए हर किसी का दिल धड़कता था। लड़कियां उनके स्टाइल से लेकर हर एक चीज पर मरती थी। हालांकि जायद खान ने रियल में मलाइका पारेख संग शादी की है। इस बीच अब उन्होंने अपनी इंटरफेथ मैरिज पर बात की है और बताया है कि जब उन्होंने मलाइका से शादी की थी, तो उस वक्त वो हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में नहीं जानते थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है?
कैसी थी लव स्टोरी?
दरअसल, हाल ही में जायद खान और मलाइका पारेख कपल ऑफ थिंग्स यूट्यूब चैनल पर नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की। अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए कपल ने खुलासा किया कि जब दुनिया के सामने उनकी शादी हुई थी, उस वक्त तो पहले से शादीशुदा थे। जी हां, अपनी शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने एक सीक्रेट मैरिज कर ली थी।
हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे
इस बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि ये शादी गोवा में हुई थी और एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें हमारे कुछ क्लोज फ्रेंड शामिल हुए थे। जायद ने बताया कि वैसे तो उनका परिवार हर त्योहार मनाता है, लेकिन शादी के समय वो हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे और इसलिए उन्हें इसमें थोड़ी परेशानी हुई।
टफ टाइम पर भी की बात
इसके आगे जिंदगी के उतरा-चढ़ाव पर भी जायद ने बात की और बताया कि उन दोनों के लिए सबसे टफ टाइम कब था। जायद ने बताया कि उनके और मलाइका के लिए जिंदगी का सबसे बुरा समय तब था, जब उनका बड़ा बेटा बीमार था। उस वक्त वो मेरे पास आया और बोला कि पापा मुझे सांस नहीं आ रही हैं, तब मलाइका (जब कुछ मेडिकल इमरजेंसी) आती है, तो बहुत अलर्ट हो जाती है और उसने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया।
बच्चे के बारे में की बात
जायद ने बताया कि उस वक्त हम लंदन में थे और 15 मिनट में एंबुलेंस आ गई। उस वक्त जब हम अपने बच्चे के साथ एंबुलेंस में थे तो नर्स ने बोला कि इन्हें इंजेक्शन लगाना होगा और बिल्कुल सीधा लगाया जाएगा और उसके लिए परमिशन ले रहा था। तब हम दोनों सोच रहे थे कि क्या जवाब दें? उसके बाद डॉक्टरों ने अपना बेस्ट दिया। इसके बाद धीरे-धीरे हमारे बच्चे ने रिकवर किया और वो ठीक हो गया।
यह भी पढ़ें- अब कैसी है Jaya Bachchan की मां की हालत? फैली थी झूठी मौत की अफवाह
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines