अब कैसी है Jaya Bachchan की मां की हालत? फैली थी झूठी मौत की अफवाह

Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी (Indira Bhaduri) इस वक्त अस्पताल में हैं। हाल ही में इंदिरा की मौत की झूठी खबर फैली थी।

Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri Health Update

Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri Health Update

Jaya Bachchan Mother Indira Bhaduri Health Update: जया बच्चन (Jaya Bachchan) की मां इंदिरा भादुड़ी (Indira Bhaduri) को लेकर बीते दिन अफवाह उड़ी की उनका निधन हो गया है। हालांकि बाद में ये सब झूठी बातें निकली, लेकिन जया की मां इस वक्त अस्पताल में हैं और अपनी कमर का इलाज करवा रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सास इंदिरा भादुड़ी की मां के हेल्थ अपडेट की बारे में जान लेते हैं कि अब कैसी है अमिताभ बच्चन की सास की हालत?

विज्ञापन

कैसी हैं अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी?

बीते दिन यानी 23 अक्टूबर को खबर आई कि इंदिरा भादुड़ी ने 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। हालांकि बाद में सच सामने आया और पता लगा कि इंदिरा भादुड़ी जिंदा है और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसका वो इलाज करवा रही हैं। इंदिरा भादुड़ी अभी ठीक हैं और डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। जैसे ही इंदिरा भादुड़ी को लेकर खबर आई कि वो अस्पताल में हैं, वैसे ही अभिषेक बच्चन भोपाल रवाना हो गए थे।

विज्ञापन

झूठी अफवाह की हुई आलोचना

परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई जया की मां के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर हर जगह फैलने के बाद इस पर परिवार की तरफ से रिएक्ट किया गया और सच बताया गया। हालांकि अब कई सेलेब्स ने इस तरह की अफवाहों की आलोचना भी की है। हर कोई यही कह रहा है कि इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए और पहले सच जानना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

केयरटेकर ने की जिंदा होने की पुष्टि

जैसे ही जया की मां की मौत की झूठी खबर फैली वैसे ही हर तरफ हडकंप-सा मच गया। सब यही सवाल करने लगे कि आखिर कैसे इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर फैली। इंदिरा भादुड़ी की केयरटेकर ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए इन्हें झूठा बताया है और पुष्टि की है कि वो जिंदा हैं। उनका कहना है कि इंदिरा की रीढ़ की हड्डी में परेशानी की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट भी कराया गया है।

पूनम पांडे की मौत की खबर फैली थी

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी सेलेब की मौत की अफवाह फैली है। इंदिरा से पहले एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर फैली थी। हालांकि पूनम पांडे ने खुद ये खबर फैलाई थी। एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने फेक डेथ स्टंट के बारे में बात करते हुए कहा था कि ये सब सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए किया गया। उस वक्त लोगों ने पूनम को जमकर ट्रोल भी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ