धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर पर 64 साल की एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, कहा- 'मेरे लिए ये बहुत...'

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शको ने बेहद पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रॉकी और रानी’ का जादू जमकर चला।

विज्ञापन

वहीं, फिल्म में दिखाए गए धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर भी जमकर बवाल हुआ और हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। यहां कि खुद धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी इस पर रिएक्ट किया। वहीं, अब ये विषय फिर से चर्चा में आ गया है और अब इस पर 64 साल की एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

जरीना वहाब ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर अब 64 साल की जरीना वहाब ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘हम एक्टर्स हैं और अगर किसी भी स्क्रिप्ट में किसी चीज की डिमांड की जाती है तो उसे करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

एज में क्या रखा है- जरीना

रही बात उम्र की तो मैंने हमेशा कहा है कि ये सिर्फ एक नंबर है, एज में क्या रखा है। इस तरह की चीजों पर हल्ला कर के इन्हें बड़ा बनाने की जरुरत नहीं है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई भी यंग एक्टर ऐसा करता है तो ये सही माना जाता है और मेरे लिए ये बहुत ही फनी है जब सीनियर एक्टर्स को अलग लेंस से देखा जाता है।’

धर्मेंद्र और शबाना दोनों ही बेहद सीनियर कलाकार है- जरीना

फिल्म को लेकर जरीना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म खुद देखी है और इसमें सभी ने बहुत अच्छे से काम किया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो अजीब हो और ये मुझे बहुत ही क्यूट लगा है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि धर्मेंद्र और शबाना दोनों ही बेहद सीनियर कलाकार है और वो ये अच्छे से जानते हैं कि किसी भी फिल्म के लिए क्या जरुरी है और क्या नहीं। मुझे पूरा यकीन है कि अगर वो इसके लिए राजी हुए हैं तो ये फैसला सोच-समझकर ही लिया होगा और तभी इसे स्क्रीन पर दिखाया गया होगा।

विज्ञापन

मुझे वो किसिंग सीन देखने में कोई दिक्कत नहीं हुई- जरीना 

इसके साथ ही जब जरीना से पूछा गया कि क्या वो किसिंग को ऑनस्क्रीन करना चाहेंगी, तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि- नहीं मैं नहीं करुंगी, जवानी में ही नहीं किया तो बुढ़ापे में तो क्या ही करुंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी स्क्रीन पर देखना और खुद करने में बहुत फर्क होता है, लेकिन मुझे वो किसिंग सीन देखने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ