KBC 15 में अमिताभ बच्चन बन गए 'शराबी', महानायक का ये रूप देख हर कोई हुआ हैरान

Kaun Banega Crorepati 15

Kaun Banega Crorepati 15

Kaun Banega Crorepati 15: इन दिनों महानायक अमिताभ बच्चन अपने मोस्ट पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। दर्शकों में इस शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

विज्ञापन

इस शो में महानायक दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं और लोगों को खूब हंसाते भी है। वहीं, इस क्विज गेम शो में कंटेस्टेंट को कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं और इसके बदले वो करोड़ों रुपये जीत सकते हैं। इस बार इस शो का 15वां सीजन है और बिग बी ही इसे होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में अमिताभ बच्चन बन गए ‘शराबी’

बता दें कि टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में कई कंटेस्टेंट महानायक से उनके आइकॉनिक डायलॉग्स को बोलने के लिए कहते हैं। हाल ही के एपिसोड़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ और एक कंटेस्टेंट के कहने पर अमिताभ बच्चन ने शराबी बन ऐसी एक्टिंग की कि खुद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को देखते ही रह गए। हर कोई एक्टर की तारीफ करने लगा और लोगों ने इस पर जमकर प्यार भी लुटाया। वहीं, अब सोशल मीडिया पर बिग बी का ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

‘घूमर’ के निर्देशक ने बिग बी से की ये रिक्वेस्ट 

बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की और एक्ट्रेस सैयामी खेर के साथ फिल्म घूमर का प्रमोशन करने के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का हिस्सा बने। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो भी आया, जिसमें देखा गया कि फिल्म ‘घूमर’ के निर्देशक आर बाल्की बिग बी यानी अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट करते हुए कहते हैं कि आप अपना ड्रंक वाला सीन कर के दिखा दीजिए। इस पर अमिताभ बच्चन तुरंत ही अपने शराबी वाले किरदार में आ जाते हैं और ऐसा डॉयलॉग बोलते हैं कि जिसे सुनकर हर किसी को अपनी हंसी पर कंट्रोल छूट जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महानायक का ये वीडियो

शो में बिग बी शराबी की एक्टिंग करते हुए कहते हैं कि ”मैंने कितनी बार बोला है कि दारू नहीं पीने का है, लेकिन तू सुनता इच किधर है। जैसे ही महानायक ये बोलते हैं तो ऑडियंस में बैठी एक महिला जोर से अमिताभ बच्चन को आई लव यू कहती है। इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि मैडम आ हमे भी कुछ कहने दो ना फिर महानायक आगे कहते हैं कि दारू पीके नहीं आने का ना, काहें को दारू पीके आया तुम। वहीं, पास बैठे अभिषेक बच्चन ने जब अपने पिता को इस तरह से देखा तो वो देखते ही रह गए और वहां मौजूद सभी हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए। वहीं, अब सोशल मीडिया ये प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ