धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर Zareen Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मुझे यकीन है कि...'

Zareen Khan Reaction On Court Notice

Image Credit: Instagram

Zareen Khan Reaction On Court Notice: बॉलीवुड गलियारों से हाल ही में एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं, जिसके बाद से उनका नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। एक्ट्रेस का नाम एक ऐसे केस में सामने आया है जिसके बाद उनकी मुसीबते लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस जरीन खान अब धोखाधड़ी मामले के चलते चर्चा में हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। अब इस पूरे केस में एक्ट्रेस का बयान सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल, रविवार को कोलकाता की एक अदालत ने एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनपर कथित तौर पर धोखाधड़ी का चार्ज लगाया गया है। ये मामला 5 साल पुराना यानी साल 2018 का है। बता दें, साल 2018 के काली पूजा इनॉग्रेशन सेरेमनी के दौरान एक आर्गेनाइजर ने जरीन खान और उनके मैनेजर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई थी। दोनों के खिलाफ हुई FIR के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। जरीन खान ने उस समय ऑर्गनाइजर्स द्वारा गुमराह किए जाने का दावा किया था।

https://www.instagram.com/p/CwhpAyJs0wY/

इस वजह से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि आयोजकों ने उन्हें बताया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ ही कई दिग्गज मंत्री इस फंक्शन में शामिल होंगे। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम को पता चला कि ये कोलकाता का एक छोटे-सा कार्यक्रम था। इसके अलावा उनके ट्रैवल और रुकने की व्यवस्था में भी गड़बड़ी थी जिसकी वजह से वो वहां नहीं पहुंच सकी थीं। इस मामले में जांच अधिकारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दायर की थी। लेकिन इसके बाद जरीन ने न तो जमानत के लिए अपील की और न ही कोर्ट में पेश हुईं। जिसके चलते अदालत ने जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

जरीन ने दिया पहला रिएक्शन

अब इस पर एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। गिरफ्तारी वारंट पर बात करते हुए जरीन ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं भी हैरान हूं और अपने वकील से जांच करा रही हूं। तभी मैं आपको कुछ क्लियर कर पाऊंगी। इस बीच आप मेरे PR से बात कर सकते हैं।’ अब फैंस को उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द इस प्रॉब्लम को सुलझा लेंगी और उनकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ