Zara Patel Reaction On Rashmika Deepfake Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सभी की नींद उड़ा दी। पॉपुलर बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक फेक बोल्ड वीडियो खूब वायरल हुआ जिसके बाद हर तरफ हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवा दी। वहीं, जिस लड़की की बॉडी पर एक्ट्रेस का चेहरा फिट किया गया था अब वो लड़की भी सुर्खियों में छा गई है। जारा पटेल (Zara Patel) ने अब इस डीपफेक वीडियो पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: चिढ़ के कारण Malaika Arora ने लीक की Katrina Kaif की कॉल डिटेल्स! कई साल से चल रहा दुश्मनी का सिलसिला
जारा पटेल ने जारी किया बयान
जारा पटेल (Zara Patel Reaction) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है और इस पर चिंता जताई है। जारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें लिखा है, ‘सभी को हेलो, यह मेरे ध्यान में आया है कि किसी ने मेरी बॉडी और एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस के चेहरे का इस्तेमाल करके एक डीपफेक वीडियो बनाया है। डीपफेक वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, और जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं बहुत परेशान और दुखी हूं।’
Image Credit: Instagram
रश्मिका संग हुए हादसे में नहीं है उनका हाथ
उन्होंने अपने इस नोट में आगे लिखा, ‘मुझे उन महिलाओं और लड़कियों के भविष्य की चिंता है जिन्हें अब खुद को सोशल मीडिया पर डालने से और भी ज्यादा डर लगता है। कृपया एक कदम पीछे हटें और इंटरनेट पर आप जो देखते हैं उसके फैक्ट्स की जांच कर लें। इंटरनेट पर सब कुछ रियल नहीं है। जो कुछ हो रहा है उससे मैं बहुत परेशान हूं।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जारा पटेल के इस स्टेटमेंट से साफ है कि उन्होंने इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर जारा पटेल की बॉडी पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगाने वाला शख्स है कौन?
कैटरीना कैफ की तस्वीर भी हुई वायरल
बता दें, कल रश्मिका के इस वीडियो पर रिएक्ट करने से पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस मामले पर चिंता जताई थी और एक्ट्रेस को खुलकर सपोर्ट किया था। वहीं, अब रश्मिका के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के एक फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। उनका ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) से सामने आया टॉवल फाइट वाला फोटो अब डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अश्लील बना दिया गया है। ऐसे में इस फोटो पर फैंस को कैटरीना के रिएक्शन का इंतज़ार है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines