किस बीमारी ने ली Zakir Husain की जान? मशहूर गायिका ने किया था खुलासा

Zakir Husain Health Update: वर्ल्ड फेमस तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन इस वक्त खराब सेहत के चलते आईसीयू में भर्ती थे। अब उनका निधन हो गया है।

Zakir Hussain ‘critical’ in ICU

Zakir Hussain ‘critical’ in ICU

Zakir Husain Death News: वर्ल्ड फेमस तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। वो काफी समय से क्रिटिकल थे और डॉक्टर्स उनकी हालत पर करीबी नजर बनाए हुए थे। उस्ताद जाकिर हुसैन के करीबी दोस्त और प्रसिद्ध फ्लूटिस्ट राकेश चौरसिया ने रविवार को ये जानकारी दी। जाकिर को आखिर कौन सी बीमारी हुई थी, चलिए आपको बताते हैं।

जाकिर के परिवार ने दी जानकारी

जाकिर हुसैन के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी बीमारी का मुख्य कारण उनकी फेफड़ों में फाइब्रोसिस था, जिससे उनकी तबियत बेहद खराब हो गई थी। उनकी पत्नी ने इस बारे में बातचीत करते हुए बताया था कि वो काफी कमजोर हो गए हैं। उन्होंने सभी से बस यही दुआ करने के लिए कहा था वो जल्द से जल्द ठीक होकर पहले जैसे स्वस्थ हो जाएं। लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। अब जाकिर हुसैन के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zakir Hussain (@zakirhq9)

जाकिर हुसैन नाजुक थी हालत

पारिवारिक सूत्रों ने बताया था कि जाकिर को अस्पताल में भर्ती किए हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका था और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उनकी बीमारी के पीछे मुख्य कारण उनका रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर भी था, जो काफी अस्थिर बना हुआ था। राकेश चौरसिया ने ये भी कहा था, ‘वो इस समय ICU में हैं और हम सब उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम सब के लिए ये एक बहुत ही मुश्किल वक्त है’

अब उनके निधन की खबर उनके प्रशंसकों और संगीत जगत के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उस्ताद हुसैन की तबियत पर चिंता जाहिर करते हुए मशहूर गायिका और अभिनेता दुर्गा जसराज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

दुर्गा जसराज ने क्या कहा था?

उन्होंने कहा था, ‘उस्ताद जाकिर हुसैन ने संगीत की दुनिया में जो योगदान दिया है, वो शब्दों से परे है। उनका संगीत हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है, जैसे हवा और पानी हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी हैं। हम सब को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए।’ दुर्गा ने ये भी कहा कि उस्ताद हुसैन ने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों में जो जगह बनाई है, वो अतुलनीय है।

उस्ताद जाकिर हुसैन की स्थिति को लेकर दुनियाभर के संगीत प्रेमी और उनके प्रशंसक दुआ कर रहे थे। उनकी बीमारी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं आने लगी थी लेकिन अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ