Year Ender 2024: इस साल इन 5 विवादों के नाम रही TV इंडस्ट्री, लिस्ट में रूपाली गांगुली भी

Year Ender 2024: साल 2024 में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई विवादों ने लाइमलाइट बटोरी। आइए इन पर डालते हैं एक नजर…

dalljiet kaur to rupali ganguly 5 controversies of tv industry grab attention

Year Ender 2024. File Photo

Year Ender 2024: साल 2024 अब खत्म होने से बस कुछ दिन दूर है। पूरी दुनिया अब अगले साल 2025 का ग्रैंड वेलकम करने के लिए तैयार है। बात करें अगर इस साल की तो मनोरंजन जगत से जुड़े कई मुद्दे पूरे सालभर चर्चा में रहे। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री से जुड़े 5 बड़े विवाद बताएंगे जिन्होंने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा। लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं, जिनके नाम कंट्रोवर्सी रही और उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। आइए डालते हैं एक नजर…

विज्ञापन

दलजीत कौर-निखिल पटेल

साल 2024 की शुरुआत में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार बन गईं। साल 2023 में दूसरी शादी रचाने वालीं दलजीत 10 महीने बाद ही पति निखिल पटेल को छोड़ इंडिया लौट आईं। दलजीत ने निखिल पटेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। दोनों का केस कोर्ट तक भी पहुंच गया था। अब दलजीत पति से अलग होकर बेटे जेडेन के साथ इंडिया में रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुचरण सिंह

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने इस साल 2024 में खूब लाइमलाइट बटोरी। एक्टर अचानक ही गायब हो गए जिससे हड़कंप मच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरण काम नहीं मिलने की वजह से घर छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस की एंट्री भी हो गई। हालांकि कुछ वक्त बाद एक्टर खुद ही घर लौट आए थे।

आसिम रियाज

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में एक्टर आसिम रियाज ने हिस्सा लिया था। शो के प्रीमियर एपिसोड में ही आसिम अन्य कंटेस्टेंट्स से भिड़ गए थे। यही नहीं उन्होंने रोहित शेट्टी से भी पंगा ले लिया जिसके चलते उन्हें पहले ही दिन शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आसिम को उनकी हरकत के लिए खूब ट्रोल भी किया गया था।

विज्ञापन

रूपाली गांगुली

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी इस साल 2024 में काफी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहीं। उनके कई को-एक्टर्स ने एक साथ ‘अनुपमा’ छोड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह रूपाली को बताया गया। इसके अलावा रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए जिससे एक्ट्रेस के फैंस भी दंग रह गए।

विज्ञापन

शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे

टीवी एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे भी इस साल चर्चा में रहे। दरअसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हंगामे के बाद दोनों ही स्टार्स को रातों-रात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। बिग बॉस 18 में रहते हुए शहजादा धामी ने इस विवाद को कई बार उठाया भी था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ