Sonakshi-Zaheer की शादी में 'मिस्ट्रीमैन' ने लगाए ठुमके, आखिर कौन हैं ये शख्स?

Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha Wedding Video Viral: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में एक शख्स हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Wedding

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Wedding

विज्ञापन

Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हाल ही में शादी हुई है। ऐसे में कपल की शादी की फोटोज और वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी का कोई ना कोई नया वीडियो या फोटो लोगों को ध्यान खींच लेता है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?

इंटरनेट पर सामने आया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जहीर और बाकी सभी लोग मस्ती में डांस कर रहे हैं। इस बीच वीडियो में एक शख्स ऐसा नजर आया जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जी हां, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट कलर के आउटफिट में एक शख्स अपनी ही मस्ती में अलग ही झूम रहा है और जमकर डांस कर रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sàmèêr 🤍 (@____sameer_srk)

अज्ञात शख्स का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने, तो इंटरनेट यूजर्स की नजरों से नहीं बचा पाया और लोगों ने इस ‘मिस्ट्रीमैन’ को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए कि आखिर ये शख्स है कौन? हालांकि इस शख्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही ये खुलासा हुआ है कि आखिर ये कौन है? लेकिन जो भी हो अपने डांस की वजह से ये चर्चा में जरूर आ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन

23 जून को की शादी

बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर की शादी हुई। इस शादी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही कपल की शादी की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर सामने आई, तो वायरल हो गई। सोनाक्षी और जहीर ने खुद अपनी शादी की फोटोज भी शेयर की। इतना ही नहीं बल्कि शादी के बाद से कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे सोनाक्षी-जहीर

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब कपल ने शादी की है। दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आई। हालांकि इन बातों का सोनाक्षी और जहीर पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं, शादी के बाद हाल ही में कपल डिनर डेट पर भी नजर आया। इस दौरान सोनक्षी और जहीर के आउटफिट ने फिर लोगों को ध्यान खींचा। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कूल लग रही थी और कपल बेहद खुश भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ