युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। ये तो सभी जानते हैं कि चहल और धनश्री तलाक लेकर अलग हो गए हैं। हालांकि, इस तलाक के बाद धनश्री को बेहद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और ज्यादा यूजर्स का कहना है कि धनश्री ने सिर्फ पैसे के लिए ये शादी की थी। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में अब सामंथा का नाम भी आ गया है और सामंथा को लोगों ने सपोर्ट किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि धनश्री के मामले में सामंथा कहां से बीच में आ गई, तो आइए जानते हैं पूरा मामला?
धनश्री और सामंथा चर्चा में
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। एक तरफ सामंथा के सपोर्ट वाले लोग हैं और दूसरी ओर धनश्री को ट्रोल करने वाले। धनश्री और यूजी के तलाक के बाद इंटरनेट पर लोगों का कहना है कि धनश्री पढ़ी-लिखी हैं और अच्छे खासे पैसे कमाती हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने एलिमनी के तौर पर इतने पैसे लिए हैं। वहीं, सामंथा भी अपनी पति से तलाक लेकर अलग हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।
Dhanashree Verma
लोगों ने धनश्री को किया ट्रोल
एक यूजर ने धनश्री के लिए कमेंट किया और लिखा कि धनश्री और यूजी की शादी डेढ साल रही और दोनों ढाई साल से अलग रह रहे हैं। यूजी की वजह उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। साथ ही वो कहती हैं कि वो एक सशक्त महिला हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने चहल से 4.75 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता लिया है जबकि उनका कोई बच्चा भी नहीं है। धनश्री के इतनी बड़ी रकम लेने के बाद ये गुजारा भत्ता कानूनों और बाकी चीजों पर सवाल उठा रहा है।
Dhanashree Verma
सामंथा की तारीफ कर रहे लोग
वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दुश्मन मिले हजार लेकिन बीवी ना मिले छिनार। तीसरे यूजर ने लिखा कि इसलिए ही रोनॉल्डो और सलमान खान ने शादी नहीं की। एक अन्य ने कहा कि धनश्री को अब सब जानते हैं, वो वायरल होना चाहती थी और हो गई हैं। एक और ने कहा कि धनश्री को इतने पैसे नहीं लेने थे। वहीं, जो लोग सामंथा का सपोर्ट कर रहे हैं उनका कहना है कि सामंथा सच में एक समझदार महिल हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरी सरकार से रिक्वेस्ट है कि जल्द से जल्दी पुरुष आयोग का गठन हो। तीसरे यूजर ने कहा कि सामंथा पढ़ी-लिखी और बड़ी एक्ट्रेस हैं। एक अन्य ने कहा कि सामंथा ने 200 करोड़ की एलिमनी रिजेक्ट कर दी थी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने सामंथा को लेकर किए हैं।
Samantha Ruth Prabhu
यह भी पढ़ें- लवकेश कटारिया का इंस्टाग्राम सस्पेंड, क्या एल्विश यादव के फैंस हैं वजह?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines