लवकेश कटारिया का इंस्टाग्राम सस्पेंड, क्या एल्विश यादव के फैंस हैं वजह?

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है। लवकेश ने इसकी जानकारी खुद अपने फैंस के लिए शेयर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Lavkesh Kataria, Elvish Yadav

Lavkesh Kataria, Elvish Yadav

विज्ञापन

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। लवकेश खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस बीच लवकेश का इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो के जरिए फैंस को दी है। साथ ही लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

दरअसल, लवकेश कटारिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लवकेश कह रहे हैं कि आप सब कैसे हैं? मैंने ECL में बहुत सारी चीजें की और ब्लॉग भी बनाया, लेकिन इस सबको मैं कहां शेयर करूं? मैंने इंस्टाग्राम के लिए कुछ शॉर्ट वीडियो भी बनाई थी, लेकिन पोस्ट कहां पर करूं क्योंकि इंस्टाग्राम तो उड़ गया है।

विज्ञापन

क्या बोले लवकेश?

अपने वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं परेशान था क्योंकि ये मेरा काम है। मैं कभी ये नहीं कहता हूं कि मैं इंटरनेट के लिए नहीं बना। हालांकि, एक टाइम ऐसा आता है जब इतनी सारी चीजें देखकर लगता है कि यार बस छोड़ो, इंटरनेट कितना टॉक्सिक है। आप लोगों को लग रहा होगा कि ये क्या ही बोल रहा है, लेकिन सच में मुझे लगता है कि लोग टॉरगेट करते हैं।

मेटा टीम से बात कर रहे हैं लवकेश

लवकेश ने आगे कहा कि मेरी मेटा टीम से बात चल रही है, लेकिन पता नहीं कब इंस्टाग्राम वापस आएगा? अपने इस वीडियो में लवकेश ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इंटरनेट पर यूजर्स ने इसका जिम्मेदार एल्विश के फैंस को बताया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि हरियाणा के ग्राउंड पर जो पोकिंग की थी, तो ये उसका फल है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि दूसरी टीम बनाने के लिए आपको कोई हेट नहीं मिल रहा है, लेकिन आपने जो किया ये उसके लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा कि जब एल्विश को चीटर औक जोकर लिखा था, तब समझ नहीं आया। एक अन्य ने लिखा कि आपने एक बार नहीं बार-बार एल्विश आर्मी को डिफेम किया है। एक अन्य ने लिखा कि उस दिन याद नहीं जब आपने एल्विश की मम्मी के सामने सब किया था। एक और ने कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड को समझाओ को एल्विश को छपरी बोलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ