भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आज कुछ देर पहले फैमिली कोर्ट में जाते हुए नजर आए थे। ये दोनों अपने तलाक के लिए कोर्ट में पेश हुए थे। अब कोर्ट का फैसला क्या है वो भी रिवील हो गया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की 5 साल की शादी अब टूट गई है। काफी समय से इनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। वहीं, आज इस कपल का ऑफिशियली तलाक हो गया है। कुछ देर पहले ही कोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हो गया तलाक
तलाक के बाद युजवेंद्र चहल को कोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने क्रिकेटर से ढेर सारे सवाल भी किए। चहल से पूछा गया कि कोर्ट में क्या सुनवाई हुई? तलाक पर वो क्या कहना चाहते हैं? एलिमनी पर वो क्या कहना चाहते हैं? हालांकि, पैपराजी के इन सभी सवालों को युजवेंद्र चहल इग्नोर करते हुए नजर आए। क्रिकेटर ने चुप्पी साधी हुई थी। वहीं, उनकी तरफ से वकील ने जवाब देता हुए मीडिया को कहा, ‘नो कमैंट्स।’
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के तलाक पर वकील का रिएक्शन
अब युजवेंद्र चहल ने भले से पैपराजी से बात करने से इंकार कर दिया हो, लेकिन फैमिली कोर्ट के बाहर वकील ने इस मामले पर खुलासा करते हुए मीडिया को सच बताया है। एक वकील का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वकील ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर बयान देते हुए कहा, ‘तलाक हो चुका है। शादी खत्म हो गई है।’ हालांकि, उन्होंने भी इससे ज्यादा कोई अपडेट नहीं दिया। एलिमनी के सवाल पर वकील ने भी चुप्पी सधी हुई है और वो ये सुनते ही वहां से चले गए।
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के लिए अलग-अलग पहुंचे कोर्ट, वीडियो में दोनों मुंह छिपाते आए नजर
डाइवोर्स के बाद चहल और धनश्री ने नहीं दिया बयान
आपको बता दें, अभी तक तलाक पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने ना तो कोई कमेंट किया है और ना ही कोई पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, अब इनकी राहें हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुकी हैं। कपल की शादी टूट गई और अब एक बार फिर ये दोनों सिंगल हैं। वहीं, इन दिनों युजवेंद्र चहल का नाम RJ Mahvash के साथ भी जोड़ा जा रहा है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम होगी 'रामायण'
2 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines