युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के लिए अलग-अलग पहुंचे कोर्ट, वीडियो में दोनों मुंह छिपाते आए नजर

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आज तलाक के लिए कोर्ट आए हैं। इन दोनों को अलग-अलग कोर्ट जाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma File Photo

आज का दिन भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए बेहद अहम है। आज इन दोनों के तलाक पर फैसला आना है। पूरा देश इस वक्त युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की ही चर्चा कर रहा है। इसी बीच अब ये दोनों हमेशा के लिए अलग होने के लिए कोर्ट पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के वीडियो सामने आए हैं। फैमिली कोर्ट में जाते हुए इन दोनों को स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे हैं। उनके आस-पास कई वकील नजर आ रहे हैं जो उन्हें कोर्ट के अंदर लेकर जा रहे हैं। इस दौरान क्रिकेटर ब्लैक टी-शर्ट, पैंट और ब्लैक जैकेट में नजर आए। साथ ही उन्होंने अपना मुंह छुपाते हुए फेस पर मास्क भी लगाया हुआ है। दूसरी तरफ धनश्री वर्मा एक महिला का हाथ पकड़कर कोर्ट पहुंची हैं। उनके साथ बॉडीगार्ड भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

धनश्री वर्मा को कोर्ट के बाहर पैपराजी ने घेरा

धनश्री वर्मा ने भी युजवेंद्र चहल की तरह मास्क लगाकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की है। आपको बता दें, ये दोनों अलग-अलग कोर्ट पहुंचे हैं। धनश्री वर्मा को देखकर वहां पैपराजी की भीड़ उमड़ गई। धनश्री को कोर्ट के बाहर मीडिया ने घेरा हुआ है। इस दौरान एक शख्स उन्हें कैप्चर करते हुए जमीन पर गिर जाता है और धनश्री वहां रुक कर उन्हें संभालने को कहती हैं। इसके बाद वो सीधा कोर्ट में चली जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा तलाक पर फैसला

अब बता दें, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने आपसी सहमति से कूलिंग पीरियड सर्व करने से मना कर दिया है और याचिका दायर कर इसे माफ करने की अपील की। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस केस को फास्ट ट्रैक पर डाल दिया है। अब 20 मार्च यानी आज इस जोड़ी के तलाक पर फैसला सुनाया जाएगा क्योंकि इसके बाद क्रिकेटर IPL की वजह से 21 मार्च के बाद उपलब्ध नहीं होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ