युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा बीते लंबे टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की निजी जिंदगी के चर्चे सुनने को मिलते रहे हैं। इस बीच यूजी चहल और धनश्री वर्मा के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है। जी हां, अब ये कपल ऑफिशयली तलाक ले चुका है। एक्स कपल के फैंस भी इस खबर से दुखी हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के तलाक के बाद यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि चहल और धनश्री के तलाक पर लोगों का क्या कहना है?
यूजी और धनश्री का तलाक
आज यानी 20 मार्च को यूजी और और धनश्री का तलाक कंफर्म हो गया है। जी हां, अब आधिकारिक तौर पर दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। हाल ही में यूजी चहल को कोर्ट के बाहर देखा गया। हालांकि, इस दौरान यूजी ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनके वकील ने साफ किया कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं, अब यूजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों साथ में अच्छे लगते थे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर हुआ क्या? तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि उनकी टी-शर्ट पर लिखा है कि खुद के शुगर डैडी बनें। एक और ने लिखा कि एक और जोड़ी अलग हो गई। एक अन्य ने कहा कि अरे, सच में ये क्या हुआ? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
गौरतलब है कि यूजी चहल और धनश्री को लेकर लंबे टाइम से सुनने में आ रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। हाल ही में यूजी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के दौरान देखा गया था, जिसमें वो आरजे महविश के संग नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- खाकी द बंगाल चैप्टर: क्राइम और पॉलिटिक्स का बेजोड़ फ्यूजन, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines