आरजे महवश इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘प्यार, पैसा और प्रोफिट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वक्त महवश सोशल मीडिया पर जमकर अपनी इस सीरीज को लेकर पोस्ट करने में लगी है। हालांकि, इस बीच यूजी चहल ने भी इस पर रिएक्शन दे दिया है और आरजे पर प्यार लुटाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यूजी ने ऐसा क्या कहा? तो आइए जानते हैं…
चहल ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, यूजी चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में चहल ने महवश की सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में चहल ने लिखा है कि बधाई हो आरजे महवश, गर्व है तुम पर और इसके हाथ ही स्माइल, ताली और नजर वाली इमोजी लगाई है। गौरतलब है कि लंबे टाइम से आरजे और चहल का नाम जोड़ा जा रहा है।
Yuzi Chahal, Rj Mahvash
दोनों को लेकर उड़ती हैं रूमर्स
जी हां, दोनों को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। हालांकि, दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं, ऐसे में इनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिलती रहती है। वैसे एक बार आरजे ने साफ भी किया था कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन आरजे का कोई कैप्शन हो या फिर कई पोस्ट, यूजर्स उसे चहल से जरूर जोड़कर देखते हैं। ऐसे में चहल ने भी महवश पर प्यार लुटाते हुए पोस्ट शेयर किया है।
‘प्यार, पैसा और प्रोफिट’
इसके साथ ही अगर महवश की सीरीज की बात करें तो आरजे की ‘प्यार, पैसा और प्रोफिट’ आज यानी 7 मई 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में महवश के अलावा मिहिर आहूजा और नील भूपालम भी हैं। महवश इसमें गरिमा नाम की लड़की का रोल अदा कर रही हैं। अगर आप भी उनकी इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैंने हमेशा इसका विरोध किया, अब पता चला क्यों…’, Operation Sindoor से गुस्साए पाक एक्टर Shaan Shahid
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines