---विज्ञापन---

‘मैंने हमेशा इसका विरोध किया, अब पता चला क्यों…’, Operation Sindoor से गुस्साए पाक एक्टर Shaan Shahid

भारत ने पहलगाम हमसे का जवाब दे दिया है और इस जवाब के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। तमाम पाकिस्तानी स्टार्स गुस्से से तमतमाए नजर आ रहे हैं और इस बीच अब पाक एक्टर शान शाहिद ने भी इस पर रिएक्ट कर दिया है।

---विज्ञापन---

पहलगाम हमले का बदला भारत ने ले लिया है। हिंदुस्तान ने इस हमले में जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जो सफल रहा। हालांकि, भारत के इस जवाब के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। तमाम पाकिस्तानी स्टार्स गुस्से से तमतमाए नजर आ रहे हैं और इस बीच अब पाक एक्टर शान शाहिद ने भी इस पर रिएक्ट कर दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

शान शाहिद का फूटा गुस्सा

दरअसल, lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पाक एक्टर शान शाहिद के रिएक्शन के बारे में बताया गया है। शान का कहना है कि मैंने भारत में कभी काम नहीं किया, हमारे कलाकारों के वहां जाने से लेकर उनके कलाकारों के यहां आने तक हमेशा इसका विरोध किया। अब आपको पता चला कि कोई भी पैसा आत्म-सम्मान और पाकिस्तान के प्रति वफादारी के बराबर नहीं है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Loug (@lougpakistan)

---विज्ञापन---

पाक ड्रामा और स्टार्स बैन

वहीं, अब शान के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि ना सिर्फ शान बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कई पाक एक्टर्स ने इस पर बयान दिया है। पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त हो चुका है और इस हमले के बाद ही पाक ड्रामा और स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत ने बैन कर दिया था। पाक स्टार्स को इंडिया में बैन होना रास नहीं आया और उन्होंने इसको लेकर भी तरह-तरह की बातें की।

---विज्ञापन---

भारत को खुद पर गर्व

हालांकि, अब पाक की तमाम चीजों पर भारत बैन लगा चुका है। फिर चाहे वो सिंधु जल संधि हो निलंबित हो या फिर पाक वीजा। भारत ने पाक के कई यूट्यूब चैनल्स को भी बैन कर दिया था। वहीं, अब हिंदुस्तान ने अपने मासूमों की जान का बदला ले लिया है और भारत खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। ये समय देश के लिए बेहद खास है।

यह भी पढ़ें- Aly Goni को मुंबई में क्यों नहीं मिला घर? एक्टर ने खुद बताई ये वजह

---विज्ञापन---

First published on: May 07, 2025 08:49 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola