Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना ली है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से ही अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद इस हसीना ने दीपिका पादुकोण के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू किया. बाद में ‘बिग बॉस’ के विनर से शादी कर ये हसीना अपनी लाइफ में सैटल हो गई. अब भले ही ये हसीना इंडस्ट्री में एक्टिव ना हो, लेकिन ये बॉलीवुड का जाना-माना नाम है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.
टीवी से की शुरुआत
टीवी से बॉलीवुड तक में छाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि युविका चौधरी हैं. उत्तर प्रदेश के बड़ौत की रहने वालीं युविका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. साल 2004 जी टीवी के रियलिटी शो ‘जी सिने स्टार्स की खोज’ से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘अस्तित्व…एक प्रेम कहानी’ में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया. टीवी में छाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan BO Collection: 10वें दिन बढ़ी ‘जन नायकन’ की रफ्तार, दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट
दीपिका पादुकोण के साथ किया बॉलीवुड डेब्यू
साल 2006 में हिमेश रेशमिया के एल्बम सॉन्ग ‘आप का सुरूर’ के गाने ‘वादा तैंनु’ में युविका चौधरी नजर आई थीं. इस गाने ने युविका को फिल्म इंडस्ट्री में हाईलाइट किया, जिसके बाद एक्ट्रेस की झोली में फराह खान के डायरेक्शन में बनी ‘ओम शांति ओम’ फिल्म आकर गिर गई. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपना डेब्यू किया था, वहीं दीपिका पादुकोण के साथ-साथ युविका चौधरी का भी बॉलीवुड डेब्यू हुआ.
यह भी पढ़ें: 35 साल बाद कुमार सानू ने गाया अपना ये सुपरहिट गाना, प्रेमानंद महाराज के रिएक्शन ने जीता दिल
‘बिग बॉस’ विनर से शादी
‘ओम शांति ओम’ में युविका स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ भी दिखाई दी थीं. इस फिल्म ने युविका के करियर में चार चांद लगा दिया और वो इंडस्ट्री में काफी फेमस भी हुईं. इस फिल्म के बाद युविका चौधरी ‘समर 2007’ और ‘तो बात पक्की’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. साल 2018 में युविका चौधरी ने ‘बिग बॉस 9’ के विनर प्रिंस नरूला से शादी की और अब वो अपना फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines