YouTuber Malti Chauhan Husband Arrested: हाल ही में एक बेहद दुखद खबर सामने आई। मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान (YouTuber Malti Chauhan) का शव फंदे से लटका मिला है। अचानक उनकी मौत की खबर से पूरा देश हैरान है।इस वक्त सभी लोग मायूस है। तो दूसरी तरफ उनकी मौत की गुत्थी सुलझते हुए दिखाई दे रही है। अब मालती चौहान ने फांसी लगाने का फैसला क्यों लिया इसे लेकर कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही थी। अब यूट्यूबर के पिता का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें: मशहूर Youtuber की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल, निधन से पहले ही दे दिया था हिंट
हत्या या आत्महत्या… क्या है सच?
इसी बीच अब मालती चौहान के पति की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस के सामने यूट्यूबर मालती चौहान पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद मालती के पहले पति विष्णु कुमार (Vishnu Kumar Arrested) को अंतिम संस्कार से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अब विष्णु पुलिस की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। एक तरफ तो ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। दूसरी तरफ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। यहां देखें मालती चौहान का आखिरी वीडियो:
यह भी पढ़ें: पति ने कराई थी मशहूर Youtuber की दूसरी शादी? यहां जाने पति-पत्नी और वो का पूरा कनेक्शन
दहेज के लिए पीटता था पति
सामने आ रही जानकारी की मानें तो मालती चौहान के पिता का आरोप है कि उनके दामाद गुस्से वाले थे और उनका एक महिला के साथ चक्कर भी चल रहा था। इस औरत का नाम राधिका बताया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने ही मालती की मौत की साजिश रची होगी। इतना ही नहीं खुद मालती चौहान ने फांसी लगाने से कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी कि उनका पति विष्णु उन्हें मारता-पीटता था। ये केस दहेज़ का बताया जा रहा है। दहेज की मांग के कारण ही विष्णु अपनी पत्नी पर हाथ उठाता था।
यह भी पढ़ें: मशहूर Youtuber की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल, निधन से पहले ही दे दिया था हिंट
विष्णु हुआ गिरफ्तार
अब पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है। ये मामला पहले से भी ज्यादा पेंचीदा होता जा रहा है। कहानी में नए-नए मोड़ आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी ये पता लगाने में जुट गई है कि आखिर सच क्या है। फिलहाल पुलिस ने मृतक यूट्यूबर के पिता की तहरीर पर विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है और दहेज का केस दर्ज कर लिया है।
(Provigil)
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines