Youtuber Malti Chauhan Death Case: अपने देसी अंदाज में वीडियो बनाकर मशहूर हुई यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) के मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस दिन केस में एक नया मोड़ आता है। यूट्यूबर का शव बुधवार की रात उनके घर में फंदे से लटकता मिला था, जिसके बाद उनके परिवार से लेकर फैंस के बीच शौक की लहर पसरी हुई है। मालती का अंतिम संस्कार हो चुका है और अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें उनकी मौत का खुलासा हो चुका है। यूट्यूबर की मौत के बाद से इस केस में कई लोगों का नाम सामने आ चुका है।
सबसे पहले मालती के पति विष्णु चौहान (Vishnu Chauhan) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। इसके बाद ‘पति, पत्नी और वो’ यानी मालती के प्रेमी अर्जुन वर्मा (Arjun Verma) का कनेक्शन सामने आया था। बाद में यूट्यूबर ‘गोरखपुरिया भौजी’ (Gorakhpuriya Bhauji) उर्फ रिंकी राय (Rinki Rai) की एंट्री हुई। वहीं, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद एक और एंगल निकलकर सामने आया है।
Malti Chauhan की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
हाल में मालती चौहान पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मशहूर यूट्यूबर की मौत फंदे से लटकने के कारण होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, सामने आ रही खबरों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस केस में एक नया मोड़ और आ गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस ने मालती के पति विष्णु पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल विष्णु जेल में है। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि मालती और विष्णु के बीच पिछले दो-तीन महीने से अनबन चल रही थी और कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा था।
यह भी पढ़ें: कोच्चि कॉन्सर्ट में छात्रों की मौत से दुखी हैं Tiger 3 सिंगर Nikhita Gandhi, हादसे पर तोड़ी चुप्पी
पति ने प्रेमी से करवा दी थी पत्नी की शादी
बताया जाता है कि दोनों मालती और विष्णु के बीच विवाद की वजह यूट्यूबर का प्रेमी अर्जुन था। मौत से 10 दिन पहले विष्णु ने खुद अपनी पत्नी मालती की शादी नाथनगर महुली के रहने वाले अर्जुन वर्मा से करा दी थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं, अपनी मौत से पहले मालती का भी एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो कहती हैं, ‘मैं अपने जीवन से तंग आ गई हूं। मुझे अब कुछ भी अच्छा नहीं लगता, मैं बस अपने बच्चे युवराज के लिए जिंदा हूं’।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
11 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
13 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
14 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
17 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
18 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
20 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines