कोच्चि कॉन्सर्ट में छात्रों की मौत से दुखी हैं Tiger 3 सिंगर Nikhita Gandhi, हादसे पर तोड़ी चुप्पी

Nikhita Gandhi On Kochi Concert: हाल में कोच्चि कॉन्सर्ट में भगदड़ के कारण चार छात्रों की मौत पर अब ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) सिंगर निकिता गांधी ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है।

Nikhita Gandhi On Students Died

Nikhita Gandhi On Students Died (Image Credit - Social Media)

Nikhita Gandhi On Kochi Concert: 25 नवंबर की रात कोचीन विश्वविद्यालय के सालाना एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) सिंगर निकिता गांधी (Nikhita Gandhi) को बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और चार छात्रों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा छात्र घायल हो गए थे। वहीं, इसी बीच अब सिंगर ने इस हादसे को लेकर अपना दुख जताया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि ये हादसा उनके कॉन्सर्ट में आने से पहले हुआ था।

विज्ञापन

दरअसल, कोचीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (CUSAT) में एक सालाना जलसे के लिए बॉलीवुड की फेमस सिंगर निकिता गांधी का एक कॉन्सर्ट होना था, लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही छात्रों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 60 से ज्यादा छात्र घायल हो गए और चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो छात्र और दो छात्राओं शामिल हैं। जॉर्ज ने बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

छात्रों की मौत से दुखी हैं Tiger 3 सिंगर Nikhita Gandhi 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस हादसे के बारे में बात करते हुए बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर है। वहीं, इस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिंगर निकिता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे कॉन्सर्ट में पहुंचने से पहले ही यह घटना हो गई’। उन्होंने अपना दुखा जाहिर करते हुए लिखा, ‘इस दुख को जाहिर करने के लिए सच में कोई भी शब्द नहीं है। मेरी संवेदनाएं छात्रों के परिवारों के साथ हैं’।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई गाने गा चुकी हैं Nikhita Gandhi

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर निकिता गांधी (Nikhita Gandhi) ने कई हिंदी गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने ‘राब्ता’ का टाइटल ट्रेक, ‘दिल उल्लू का पट्ठा’ के अलावा ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘केदारनाथ’, ‘लुका छुपी’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘टाइगर 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने 4 से 5 तमिल, तेलुगु, बंगाली और कन्नड़ फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज का जादू चलाया है, जिनमें ‘लियो’, ‘वरिसू’, ‘कॉकपिट’ और ‘किशमिश’ जैसी साउथ और बंगाली फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ