YouTuber Malti Chauhan Husband Vishnu Raj: यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) के निधन को पांच दिन बीत चुके हैं। उनका शव गुरुवार को उनके घर उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में मिला था। यूट्यूबर के अंतिम संस्कार के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये पुख्ता किया गया था कि मालती का निधन फंदे से लटकने के कारण दम घुटने से हुआ था। इस मामले में मालती के पति विष्णु राज चौहान (Vishnu Raj Chauhan) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विष्णु राज पर पुलिस की ओर से दहेज का केस दर्ज किया गया है।
हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में विष्णु राज से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच इस केस में राधिका (Radhika) नाम की एक लड़की की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि राधिका, विष्णु राज की प्रेमिका है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि जेल में विष्णु राज अपनी दिवंगत पत्नी मालती को छोड़ प्रेमिका राधिका को याद कर रहा है।
जेल में Vishnu Raj को आ रही प्रेमिका की याद
उसको राधिका की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे पहले मालती के पिता ने भी इस केस में विष्णु राज के साथ-साथ राधिका का नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि विष्णु राज को इस बात का डर है कि कहीं पुलिस अब राधिका को गिरफ्तार न कर ले। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय विष्णु राज से पूछा गया था कि क्या उसका कनेक्शन किसी और लड़की से है?
जिसके जवाब में विष्णु राज ने कहा था कि उनसका किसी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। वहीं, विष्णु राज और मालती के कई वीडियो में राधिका नजर आ रही हैं, लेकिन उसको लेकर अबी तक यह जानकारी सामने नहीं आ पा रही है कि आखिर वो हैं कौन?
यह भी पढ़ें: Malti Chauhan केस में ‘भोजपुरिया भौजी’ के बाद हुई Radhika की एंट्री, कौन है यह मिस्ट्री गर्ल?
Malti Chauhan भी लगा चुकी थी अवैध संबंध के आरोप
मालती और विष्णु राज चौहान दोनों साथ में यूट्यूब चैनल चलाया करते थे। दोनों अपने देसी अंदाज में डांस और छोटे-मोटे वीडियो शेयर किया करते थे। दोनों के चैनल पर काफी अच्छी संख्या में फॉलोअर्स थे। साल 2021 में शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े रहने लगे थे, जिनकी वीडियो भी दोनों शेयर किया करते थे और एक दूसरे पर अवैध संबंधों के आरोप लगाया करते थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines