YouTuber Malti Chauhan Case: जानी-मानी यूट्यूबर मालती चौहान (Malti Chauhan) केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आता है, जो सभी को हैरान कर देता है। यूट्यूबर की मौत गुरुवार को हुई थी। उनका शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिती में मिला था, जिसके बाद से इस मामले में कई किरदारों की एंट्री हो चुकी है। सबसे पहला किरदार मालती का पति और यूट्यूबर विष्णु राज चौहान (Vishnu Raj Chauhan) है, जो इस समय पुलिस की हिरासत में है। दूसरा किरदार अर्जुन वर्मा (Arjun Verma) है, जिसको मालती का प्रेमी बताया जा रहा है, जिससे विष्णु ने मालती की शादी भी करवा दी थी।
इसके बाद तीसरा किरदार यूट्यूबर भोजपुरिया भौजी (Bhojpuriya Bhauji) है, जिनपर इन दोनों के पारिवारिक रिश्तों को खराब करने के आरोप लगे थे। वहीं, अब इस केस में एक और नई एंट्री हुई है, जो है राधिका (Radhika)। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ रही है, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि राधिका और विष्णु के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। वहीं, मालती की मौत के बाद उनके पिता ने भी राधिका का नाम केस में लिया था।
कौन है Malti Chauhan Case में राधिका?
हालांकि, यह बात पता नहीं चल पाई कि राधिका कौन है? लेकिन मालती और विष्णु की कई वीडियो में राधिका साथ नजर आ रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मिस्ट्री गर्ल दोनों की जानकार थी। वहीं मालती (YouTuber Malti Chauhan Case) के निधन के बाद उनके पिता ने विष्णु, अर्जुन और राधिका नाम की इस लड़की पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ये तीनों उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे और इन तीनों ने ही उसको मरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इन बयानों में कितनी सच्चाई है पुलिस अभी इसकी जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Animal की रिलीज से पहले ही Ranbir Kapoor ने कमा लिए करोड़ों, बंपर हो रही एडवांस बुकिंग
एक-दूसरे पर लगाते थे अवैध संबंध के आरोप
विष्णु राज चौहान और उनकी पत्नी मालती चौहान दोनों यूट्यूबर्स हैं। दोनों साथ में डांस के शॉर्ट्स वीडियो शेयर किया करते थे। दोनों के यूट्यूब पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगी थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर शादी के बाद भी अवैध संबंधों के आरोप लगाया करते थे। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाने तक शुरू कर दिए थे। मालती की मौत के बाद विष्णु पर पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines