'इसको चूड़ियां पहनाओ', The UK07 Rider की Armaan Malik ने सरेआम उड़ा दी धज्जियां

YouTuber Armaan Malik On Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल को अरमान मालिक ने एक बार फिर रोस्ट कर दिया है। इन दोनों यूट्यूबर्स के बीच जंग शुरू होने वाली है। इस लड़ाई का आगाज अरमान मालिक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर अरमान के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और अनुराग की ट्रोलिंग चल रही है।

YouTuber Armaan Malik On Anurag Dobhal

Anurag Dobhal को Armaan Malik ने किया रोस्ट

YouTuber Armaan Malik On Anurag Dobhal: देश के दो पॉपुलर यूट्यूबर्स के बीच एक बड़ी कंट्रोवर्सी छिड़ गई है। अब The UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को अरमान मालिक (Armaan Malik) खुला चैलेंज दे रहे हैं और उन्हें मारने की बात कर रहे हैं। इन दोनों के बीच अब एक अलग ही जंग छिड़ गई है। कुछ दिन पहले अनुराग ने सभी यूट्यूबर्स को ओपन बॉक्सिंग चैलेंज दिया था। अब अरमान मालिक ने इसे एक्सेप्ट कर लिया है और पिछले कुछ दिनों से वो लगातार सोशल मीडिया पर अनुराग को टारगेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

अनुराग को अरमान मालिक ने किया रोस्ट

अब अरमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। एक बार फिर वो अनुराग का जमकर मजाक बना रहे हैं। उन्होंने अनुराग की बिग बॉस की कुछ क्लिप्स और उनके व्लॉग की कुछ क्लिप्स उठाकर एक मजेदार वीडियो बनाया है। एक वीडियो में सलमान खान ही अनुराग डोभाल का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि ये स्टैंड क्या लेगा इससे अपने बाइक का स्टैंड नहीं लगता। इसके बाद क्लिप का वो पार्ट जोड़ा गया है जिसमें उनके ट्रेनर कह रहे हैं कि बाहर के इन्फ्लुएंसर्स चैलेंज लेते हैं लेकिन इंडिया वालों में दम नहीं हैं।

विज्ञापन

बरसाती मेंढक कहकर कर दिया ट्रोल

इस पर अरमान ने करारा जवाब देते हुए कहा, ‘इंडिया के बंदो में बहुत दम होता है। हमने तो चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया है लेकिन इसके अंदर दम नहीं है और हम भागने वालों में से नहीं हैं।’ साथ ही अरमान ने एक खास सलाह भी दी है कि UK टिप्स के साथ-साथ कैल्शियम भी ले ले बहुत जरूरत पड़ेगी तुझे।’ वहीं,जब अनुराग पेलने की बात कर रहे थे तो अरमान मालिक ने कहा, ‘बरसाती मेंढक क्या बोल रहा है ये एक दो को तो पेल ही दूंगा? एक को तो पेल दूसरे की तो बाद में बारी आएगी।’

विज्ञापन

अरमान ने अनुराग को दी खास सलाह

हद तो तब हो गई जब अरमान ने ये कह दिया कि इसे चूड़ियां पहनाओ इसे गलव्स की जरूरत नहीं है। तूने जो बात बोली थी सभी यूट्यूबर्स के लिए अभी तो एक ही खड़ा है, एक को तो संभाल ले और डेट और टाइमिंग बता दियो मैं रेडी हूं और तू भी कुछ हवन कर ले जिससे तुझे विजय प्राप्त हो जाए।’ पूरे वीडियो में अरमान मालिक ने अनुराग को खूब रोस्ट किया है। हालांकि, अभी तक अनुराग इस पर रिएक्ट करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस अब उनके इस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और बाबू भैया का सोशल मीडिया पर तमाशा बन गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ