Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) का आगाज हो चुका है। शो का प्रीमियर काफी धमाकेदार रहा। साथ ही पहले एपिसोड में इतना मसाला था कि दर्शकों को भी मजा आ गया। अभी से सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 के क्लिप्स वायरल होने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब तक इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स जो बने हुए हैं वो हैं यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik), उनकी पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik)। लेकिन अब लोग ऐसे दावे कर रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी में दरार आ सकती है।
पार्टनर संग आना एडवांटेज है या डिसएडवांटेज?
दरअसल, बिग बॉस का घर ऐसा ही है जहां अच्छे-अच्छे कपल भी लड़ पड़ते हैं। इस घर में रिश्ते टूटने का एक पुराना इतिहास रहा है। ऐसे में अरमान मलिक तो अपनी दोनों ही पत्नियों को शो में ले आए हैं, अब उनका क्या होगा वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन अभी भी इन तीनों के मन में कहीं न कहीं ये डर बना हुआ है कि तब क्या होगा जब इन्हें टास्क में आमने-सामने आना पड़ेगा। बता दें, जब अपने घर में बिग बॉस ने इन तीनों से बात की तो इनसे पूछा कि पार्टनर के साथ आना एडवांटेज है या डिसएडवांटेज?
अरमान पहले भी दे चुके पायल को धोखा
इस पर अरमान मलिक ने कहा अभी तक तो एडवांटेज है लेकिन आगे जाकर डिसएडवांटेज भी हो सकता है। वहीं, कृतिका ने अपने जवाब में एडवांटेज बताते हुए कहा कि जब भी वो इमोशनल या कमजोर पड़ेंगी तो अरमान और पायल उन्हें सभाल लेंगे। डिसएडवांटेज ये हैं कि टास्क में अगर वो उनके अपोजिट आए तो उनसे कम्पीट करना पड़ेगा। वहीं, स्टेज पर जब पायल ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) के सामने अपने पति की दूसरी शादी की कहानी सुनाई तो दर्शकों को भी समझ आ गया कि उन पर उस समय क्या गुजरी होगी।
यह भी पढ़ें: बिक गया Vashu Bhagnani का 7 मंजिला ऑफिस? 80% कर्मचारियों की गई नौकरी, क्या Akshay-Tiger हैं वजह?
टास्क में इन तीनों का क्या होगा?
जिस प्यार के लिए पायल ने अपने माता-पिता और अपने सभी घरवालों से रिश्ता तोड़ दिया, उसी शख्स ने बेटे के जन्म के बाद भी दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पायल पर उस शादी को एक्सेप्ट कर सौतन के साथ रहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा। लेकिन अगर बिग बॉस के घर में भी ऐसा कोई टास्क आता है जहां पायल और कृतिका को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना पड़ा तो अरमान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ऑडियंस को तो मजा आएगा लेकिन इन तीनों की बैंड बज जाएगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines