youtuber Death News: फेमस यूट्यूबर स्टॉर्म डी बेउल (Adventurer Storm de Beul) का सिर्फ 22 साल की छोटी सी उम्र में मौत हो गई। वो बेल्जियम के यंग यूट्यूबर थे जो एडवेंचर, स्वीडिश लैपलैंड के बर्फीले मौसम में अकेले ट्रैकिंग करते समय भयंकर बर्फीले तूफान में अपनी जान गंवा बैठे हैं। वो अपने डेयरिंग काम को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। अपने अंतिम पलों को उन्होंने मरने से पहले मैसेज के रूप में शेयर किया था। इसे पढ़ न सिर्फ परिवार वालों का बल्कि फैंस का भी दिल दहल गया है।
30 अक्टूबर को गए थे ट्रैकिंग के लिए
लोवेन एक्टुएल के अनुसार , यूट्यूबर स्टॉर्म 30 अक्टूबर को जोकमोक के पास जंगल में थे। वहां वो ट्रैकिंग करने के इरादे से गए थे, क्योंकि वहां पर बर्फबारी हो रही थी। लेकिन किसे पता था कि ये स्नोफॉल बर्फीले तूफान के रूप में बदल जाएगा। उनकी मौत से फैंस का दिल टूट गया है। वहीं परिवार वालों का तो बुरा हाल है।
सामने आया दिल दहला देने वाला अंतिम मैसेज
यूट्यूबर का मरने से पहले का अंतिम मैसेज सामने आ गया है। उन्होंने लगभग 2 बजे इमरजेंसी सर्विस को फोन किया था ताकी हेल्प मिल सके। उस समय उनकी हालत खराब हो रही थी, और उन्हें कई सारी चोटें भी लगी थी। लेकिन दुर्भाग्य से भारी बर्फबारी की वजह से आपातकालीन सेवा उन्हें समय पर नहीं मिल सकी।
सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
अपनी हालत को खराब होते हुए देख यूट्यूबर ने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होने अपनी हालत के बारे में बताया। आज रात, स्थिति और भी बदतर होने वाली है। हे भगवान, उन्होंने कहा और दिखाया कि कैसे भारी बर्फ पहले से ही उनके बैग और जूतों में भर रही थी। उसने अपनी दादी को एक अलग संदेश में कहा, यहां भारी बर्फबारी हो रही है। लेकिन चिंता मत करो, मैं बच जाऊंगा, तुम्हें पता है।