Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination: ‘बिग बॉस 18’ के घर में हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो घर का पारा बढ़ा रहा है, लेकिन लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। अब इन दिनों अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो है इविक्शन की जिसमें एक नहीं बल्कि डबल एलिनिमेशन (Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination) कंफर्म है। क्योंकि इस पर खुद बिग बॉस ने मोहर लगाई है। लेकिन अब वोटिंग ट्रेंड में जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया है। आइए जानते हैं कि ऑडियंस के हिसाब से वो कौन दो हैं जो इस बार घर से बाहर हो रहे हैं।
कौन-कौन हैं नॉमिनेट
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो इस वीक नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली तीनों हसीनाओं के नाम शामिल हैं। जो इस बार नॉमिनेट हैं उनके नाम हैं 1. सारा अरफीन खान, 2. श्रुतिका, 3. तजिंदर बग्गा, 4, करणवीर मेहरा, 5, अविनाश मिश्रा, 6. विवियन डीसेना, 7. कशिश कपूर। इसके अलावा अदिति मिस्त्री, इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में है।
कौन टॉप 5 में
अब ये जान लेते हैं कि आखिर वो कौन हैं जिनका इस बार घर से पत्ता साफ हो सकता है। दरअसल हम ये बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस खबरी पर ट्रेंड वो रहे वोटिंग ट्रेंड के आधार पर ये बता रहे हैं। अभी तक रिजल्ट तो आए नहीं हैं, और न ही बिग बॉस की ओर से कुछ ऐसा अपडेट आया है। वोटिंग ट्रेंड की मानें तो सबसे आगे जो है वो करणवीर मेहरा हैं। और दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं। तीसरे नंबर पर हैं अविनाश मिश्रा, चौथे नंबर पर कशिश कपूर और पांचवें नंबर पर आती हैं श्रुतिका अर्जुन।
इन दो पर लटकी बेघर होने की तलवार
अब उन दो के नाम भी जान लेते हैं जो इस बार घर से बेघर हो सकते हैं। वोटिंग ट्रेंड के आधार पर पहला नाम है सारा अरफीन खान का। वहीं दूसरे नंबर पर हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली अदिति मिस्त्री का। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट में अदिती का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा ने कहीं न कहीं अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आखिरी रिज्लट तो तभी पता चलेगा जब बिग बॉस के घर में अनाउंसमेंट होगी।