बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद जुहू में गोलीबारी करने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से भाग निकले. इन्होंने फायरिंग सरेआम की थी. जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत इनके पीछे पड़ गी. लेकिन हमलावर मुंबई से निकलने में कामयाब रहे. मुंबई से तुरंत निकलने में उनकी मदद की न्यूज चैनलों की कवरेज ने, चैनल देखकर हमलावरों का हैंडलर उन्हें पल-पल का अपडेट दे रहा था.
इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जब गोलीबारी के वीडियो से ली गई हमलावरों की तस्वीरें टीवी पर दिखाई गईं, तो हमलावरों में से एक को मैसेज मिला, जिसमें कहा गया, ‘तुम्हारे चेहरे सामने आ गए हैं, यहां से निकल जाओ.’
यह भी पढ़ें : सलमान खान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर श्रॉफ? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोली; पूछताछ में खुलासा
किसने भेजा था वो मैसेज
साथ ही सूत्रों ने बताया कि पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि हमलावरों को टीवी न्यूज अपडेट कौन दे रहा था. लेकिन जांचकर्ताओं को शक है कि एक संदिग्ध रेहान अंसारी को कम्युनिकेशन ऐप के जरिए निर्देश देने वाले व्यक्ति या तो बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित हो सकता है या फिर सोनीपत में हाल ही में गिरफ्तार किए गए अंकित खटक और समीर खत्री हो सकते हैं. इन दोनों ने ही हमलावरों और पंडित के बीच कड़ी का काम किया था.
हालांकि, पुलिस सूत्रों ने यह नहीं बताया कि किस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन बिश्नोई गैंग अक्सर अमेरिकी कंपनी का Signal या फिर आर्मेनिया में बना Zangi ऐप यूज करता है.
यह भी पढ़ें : लाल निशान और छर्रों के जख्म, टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video; शर्टलेस फोटो को लेकर उठे थे सवाल
फोन पर लगातार बात कर रहा था रेहान
सूत्रों ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रेहान लगातार फोन पर बात करता हुआ दिखा. उन्होंने कहा कि हमें पता था कि यह कोई ऐसा ऐप है जो ‘वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल’ का इस्तेमाल करता है, लेकिन हम इसे ट्रेस नहीं कर पाए. अब जब आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं, तो पुलिस को दोनों पक्षों के बीच हुई कुछ बातचीत का पता चल गया है.
सूत्र के मुताबिक, हमलावरों को और भी कई मैसेज भेजे गए थे, जिनमें पुलिस के ताजा कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई थी. एक मैसेज में बताया गया था कि पुलिस ने अंधेरी में उनकी बाइक ढूंढ़ ली है और उन्हें पता चल गया है कि वे ट्रेन से गए हैं.
यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस, बेड पर लगी थी गोली
पहले बाइक, कैब, फिर ट्रेन क्यों?
रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि हमलावरों को मिल रही ताजा जानकारी की वजह से ही वे लगातार अपना प्लान बदल रहे थे. उन्होंने पहले बाइक, फिर कैब और फिर ट्रेन से सफर किया.
बता दें, हमले में टाइगर श्रॉफ तो बच गए लेकिन उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर जख्मी हो गए. तीन हमलावरों फूल सिंह, रेहान रहीसुद्दीन अंसारी और ऋतिक महतो को अगले दिन राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
संबंधित खबरें
प्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
21 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines