हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, भुगतान का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा शिकायतकर्ता भले ही एक्टर से ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया, उसके कारण वे इस मामले में खुद को गरीब स्थिति में पाते हैं.

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को तुरंत भुगतान का दिया निर्देश. (Photo: INSTAGRAM(Rajpal Naurang Yadav)/ supreme court of india)

चेक बाउंस से जुड़े करीब 7.5 करोड़ रुपये के मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा. उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश के मुताबिक भुगतान में देरी और सुनवाई के दौरान 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी पेश किए जाने पर नाराजगी जताई. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि न्यायालय के आदेशों के पालन में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सुनवाई के दौरान राजपाल यादव को कड़े शब्दों कहा कि ‘आपकी जगह जेल में है’.

राजपाल यादव के खिलाफ कड़ा कदम उठा सकती है कोर्ट

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा शिकायतकर्ता भले ही एक्टर से ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया, उसके कारण वे इस मामले में खुद को गरीब स्थिति में पाते हैं. न्यायालय ने राजपाल यादव से यह भी कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि अदालत के सामने कब और कैसे बात करनी है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संकेत दिया कि वह राजपाल यादव की याचिका खारिज करने के पक्ष में है. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि वह शिकायतकर्ता को उसका बकाया पैसा दिलाने के उद्देश्य से मामले में तुरंत कड़ा कदम उठाना नहीं चाहती.

यह भी पढ़ें: Netflix पर 2 महीने से छाई 6 एपिसोड्स की सीरीज, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से नहीं हो रही टस से मस

विज्ञापन

राजपाल यादव ने क्यों लिए थे 5 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश दिया कि बकाया भुगतान हर हाल में अगले दिन (मंगलवार, 6 अक्टूबर) तक किया जाए. मामले की अगली सुनवाई दो दिन बाद तय की गई है और कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले पर सुनवाई सबसे पहले की जाएगी. आपको बता दें कि यह विवाद साल 2010 से चला आ रहा है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ की मेकिंग के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसके बाद कर्ज की रकम वापस करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद फिर चर्चा में आई ‘इंशाल्लाह’, आलिया भट्ट संग दोबारा काम करेंगे संजय लीला भंसाली?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola