Yo Yo Honey Singh: Famous Review: डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे सारे डार्क चैप्टर, कालिख छिपाने के लिए किया व्वाइट वॉश

Yo Yo Honey Singh Famous Review: हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो गई है। इसमें कई कॉन्ट्रोवर्सीज का जिक्र है और कुछ मुद्दों को छोड़ दिया गया है। साथ ही हनी सिंह की इमेज बचाने के लिए व्वाइट वॉश भी किया गया है।

Yo Yo Honey Singh Famous

Yo Yo Honey Singh Famous file photo

विज्ञापन

Movie name: Famous

Director: Mozez Singh

Movie Casts: Yo Yo Honey Singh

★★★★★

Yo Yo Honey Singh: Famous Review: पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह की 1 घंटे 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये हनी के फर्श से अर्श तक का सफर तय करने और फिर कामयाबी के नशे में वापस फर्श पर आने की कहानी है। जो ये भी दिखाती है कि गिरने के बाद उठने में कितना हौसला लगता है। इस डाक्यूमेंट्री में हनी सिंह के डूबने से दोबारा निखरने तक का सफर दिखाया गया है। इसमें उन्होंने खुद कहा है कि अभी वो पूरी तरह से वापस नहीं आए, नई जेनेरेशन और फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए वो खुद को कस रहे हैं।

फ्लैशबैक में ले जाएगी ये कहानी

इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत में टीजर से होती है, जहां रेयर फुटेज देखने को मिलेगी जो 20 साल पहले की कहानी बताती है। इसके बाद कहानी में कॉन्ट्रोवर्सी आती हैं जिनकी वजह से हनी सिंह की लाइफ में बवाल हुआ था। इसके बाद हनी सिंह की वापसी और लाइफ को संभालने की कोशिश देखने को मिलती है। सिंगर अपने बचपन के CPU को भी दिखाते हैं जिससे वो गाने कंपोज करते हैं। ये कहानी फिर आपको मुंबई लेकर आएगी जहां ट्रैफिक सिग्नल पर हनी को उनके चाहने वाले सालों बाद पहचानते हैं और उनके वजन पर चर्चा करते हैं। इसके बाद सिंगर अपने कमबैक सॉन्ग की शूटिंग करते हैं। इसके बाद फ्लैश बैक आता है जो 2014 में ले जाता है, वो समय जब हनी सिंह बुलंदियों पर थे। इसके बाद उनकी जिंदगी का कॉन्ट्रोवर्शियल फेज आता है।

विज्ञापन

शाहरुख खान वाली कंट्रोवर्सी भी है मौजूद

हनी सिंह की कामयाबी, उनके गानों में अश्लीलता का जिक्र होता है जिसे वो डिफेंड करते हैं। रियलिटी शो रॉ स्टार के साथ शाहरुख खान के इंटरनेशनल टूर की कहानी भी इसमें मौजूद है जिसमें हनी सिंह का ब्रेकडाउन हुआ था। कहा जाता है कि किंग खान ने सिंगर को थप्पड़ मारा था। फिर 26 सितंबर 2014 को उनका बहन को किया कॉल, जिसमें वो कहते हैं- ‘मुझे बचा लो…’ और फिर हनी सिंह का गायब होना और घायल होकर टूर बीच में छोड़ देना भी इसमें है। इस डॉक्यूमेंट्री में वो बताते हैं कि अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते उन्होंने ट्रिमर से शिकागो में खुद को घायल कर लिया था। वो लगातार इवेंट्स से गायब नजर आए और कैमरों से भी दूरी बना ली।

मेंटल हेल्थ को लेकर होंगे खुलासे

हनी सिंह ने अपनी मेंटल हेल्थ और ट्रीटमेंट को लेकर जो दिखाया है वो बताता है कि ये उनके लिए कितनी मुश्किल चुनौती रही है और इसका इलाज करवाना और इसे पहचानना कितना अहम है। इसके बाद वो कमबैक के लिए खुद को मजबूत बनाने में जुट जाते हैं। साथ ही नए जमाने के म्यूजिक से कनेक्ट करने और हार के बाद संघर्ष की कहानी पर ये डॉक्यूमेंट्री खत्म होगी। यहां वो शिकागो के उसी होटल में रुकते हैं जहां नर्वस ब्रेक-डॉउन होने और 2014 में ये पूरा किस्सा शुरु हुआ था।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री से गायब हैं कई चीजें

ये डॉक्यूमेंट्री इंट्रेस्टिंग और बेहद इंस्पीरेशनल है। ड्रग्स की कहानियां को एडिट किया गया है ताकि लीगलन हो। इसके अलावा हनी सिंह की लाइफ के सारे डार्क चैप्टर इस डॉक्यूमेंट्री में हैं। माफिया मुंडीर जिक्र इसमें नहीं किया गया। ब्राउन रंग का क्रेडिट उन्होंने ले लिया है लेकिन बादशाह, इक्का और रफ्तार का जिक्र नहीं किया। उनके तलाक और कोर्ट केस की कहानी भी उतनी ही दिखाई गई है जितनी लोग पहले से जानते हैं।

विज्ञापन

फेमस को 3 स्टार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ