Bigg Boss के घर में बेकार पड़े हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, गेस्ट अपीयरेंस की तरह आते हैं नजर

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो न तो दिखाई देते हैं और न ही इन्हें फैंस देखना चाहते हैं। ये शो में क्यों हैं, दर्शकों को तो यही समझ नहीं आ रहा।

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Shilpa Shirodkar Kashish Kapoor Eden Rose Yamini Malhotra

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Shilpa Shirodkar Kashish Kapoor Eden Rose Yamini Malhotra file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के फिनाले में एक ही महीना बाकी है और अभी तक शो में कंटेस्टेंट्स का ढेर लगा हुआ है। कुछ लोग तो एक-दूसरे को कंटेंट और वोट्स के मुकाबले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं, तो कुछ घर में किसी बेकार फर्नीचर की तरह पड़े हुए हैं और जगह घेर रहे हैं। कुछ लोग तो शो में गेस्ट की तरह नजर आते हैं। जैसे फिल्मों में कुछ मिनट की स्पेशल अपीयरेंस होती है, वैसे ही बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स एपिसोड में कुछ सेकेंड के लिए ही नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं ये कौन-कौन हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

Chahat Pandey

चाहत पांडे पहले शो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) या फिर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से लड़ती हुई नजर आती थीं। इसके बाद उनका झगड़ा रजत दलाल (Rajat Dalal) से चला तब तक तो वो शो में नजर आईं। हालांकि, लोग बस उनके यही झगड़े देख-देखकर ऊब गए। जब चाहत को बताया गया कि अब वो विवियन का पीछा छोड़ दें तो वो अब शो में कुछ कर ही नहीं पा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से तो चाहत शो में हैं भी या नहीं पता भी नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन

Kashish Kapoor

कशिश कपूर वैसे तो एक बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी हैं, लेकिन इस शो में वो कुछ कर ही नहीं रहीं। वो खाली हफ्ते में एक आध बार किसी से झगड़ा होने पर लड़ते हुए नजर आती हैं। लेकिन जब उनका झगड़ा न हो तो कशिश को एपिसोड में ढूंढ पाना भी मुश्किल है। इस हफ्ते वो नॉमिनेशन में भी हैं तो हो सकता है कि वो बेघर हो जाएं क्योंकि जो दिखता नहीं वो बिकता नहीं।

विज्ञापन

Eden Rose

एडिन रोज शो में हॉट वाइल्ड कार्ड बनकर आई थीं, लेकिन न तो वो शो में वाइल्ड बन पा रही हैं और न ही हॉटनेस से फैंस का ध्यान खींच पा रही हैं। ईडन गेम में एक दम कंफ्यूज हैं और कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। एडिन को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो जितना जल्दी बाहर आएंगी शो में उतनी ही जल्दी भीड़ कम होगी। वैसे भी भीड़ बनने से ज्यादा उनका कोई रोल नजर नहीं आ रहा।

विज्ञापन

Yamini Malhotra

यामिनी मल्होत्रा को बिग बॉस में शहनाज गिल की कॉपी के तौर पर देखा जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि शहनाज एंटरटेनिंग थीं और उनसे फैंस की नजरें नहीं हटती थीं। हालांकि, यामिनी पर किसी का ध्यान तक नहीं जाता। वो मुंहफट जरूर हैं, लेकिन यूट्यूब की ऐड की तरह ही दिख पाती हैं। यानी कुछ सेकंड के लिए और गलती से आप स्किप कर गए तो वो भी नहीं दिखेंगी।

विज्ञापन

Shilpa Shirodkar

शिल्पा शिरोडकर शो में सिर्फ एक ही एंगल की वजह से नजर आ रही हैं। करण और विवियन से उनका रिश्ता या दुश्मनी हटा दी जाए तो शिल्पा दिखाई तक नहीं देंगी। न तो वो कोई टास्क करती हैं और न ही एंटरटेन करती हैं। वो बस शो में एक ट्रॉफी की तरह हैं, जिसे मेकर्स ने सजा कर रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ