Angreji Beat Song Controversy: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और बादशाह (Badshah) म्यूजिक इंडस्ट्री के वो दो नाम हैं जिनके एक साथ आते ही कंट्रोवर्सी शुरू हो जाती है। कई सालों से इन दोनों के बीच खुलेआम विवाद चल रहा है। कभी कोई हनी सिंह- बादशाह को मीडिया या लाइव कॉन्सर्ट में ताना मार देता है तो कभी बादशाह अपनी भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इन दोनों के बयान एक बार फिर इन्हें आमने-सामने ले आए हैं।
किसने लिखा अंग्रेजी बीट?
साल 2011 में रिलीज हुए इनके पॉपुलर सॉन्ग ‘अंग्रेजी बीट’ (Angreji Beat) को लेकर एक बार फिर हनी सिंह और बादशाह आमने-सामने आ गए हैं। अपने इंटरव्यूज में यो यो हनी सिंह कई बार दावा कर चुके हैं कि ये सुपरहिट गाना उन्होंने खुद लिखा था। हालांकि, अब अपने एक इंटरव्यू में बादशाह ने हनी सिंह के इस दावे पर पलटवार किया है। बादशाह ने अब क्लेम किया है कि ‘अंग्रेजी बीट’ गाना उन्होंने लिखा है। ऐसे में अब फैंस भी इस कशमकश में हैं कि आखिर दोनों में से कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ?
बादशाह ने सुनाए हनी सिंह संग दोस्ती के किस्से
अब बादशाह ने अपने हालिया इंटरव्यू में रिवील किया कि एक वक्त पर हनी सिंह और वो बहुत अच्छे दोस्त थे। बादशाह ने बताया कि एक बार जब उनका ब्रेकअप हुआ तो हनी सिंह गाड़ी लेकर उनके घर के नीचे पहुंच गए थे। दोनों साथ में काफी चिल करते थे और गाने बनाते थे। उस वक्त उन्होंने जो गाने बनाए थे उनमें से कुछ तो आज तक रिलीज भी नहीं हुए और वो गाने अभी भी हनी के पास हैं। इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि ये गाने लिखता कौन था? इसके जवाब में बादशाह ने साफ कहा- ‘मैं लिखता था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कौन होंगे 17 कंटेस्टेंट्स? एक-एक का नाम रिवील
अंग्रेजी बीट को लेकर बादशाह ने किया खुलासा
फिर बादशाह से पूछा गया ‘अंग्रेजी बीट’ किसने लिखा? तो रैपर ने जवाब दिया, ‘मैंने लिखा।’ इसके बाद बादशाह को बताया गया कि हनी सिंह ने दावा किया है कि ये गाना उन्होंने लिखा है। इसके बाद उन्होंने निराश होते हुए कहा, ‘क्या बोलू अब मैं? फैक्ट ये है रैप मैंने लिखा है, हनी ने गाना सुनाया था। ये जो बीट है ‘अंग्रेजी बीट’ ये मेरे सामने बनी थी और बहुत तगड़ी बीट थी और हम इस पर कुछ करने वाले थे। उस वक्त गिप्पी ग्रेवाल पाजी और हनी साथ काम कर रहे थे तो उन्होंने गाना लिखा और रैप मैंने लिखा था।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines