अब किसके प्यार में पड़ी शिवांगी जोशी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी के लिए...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi: आज के समय में अभिनेत्री शिवांगी जोशी किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi: आज के समय में अभिनेत्री शिवांगी जोशी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत के दम पर पर एक्ट्रेस ने टेलीविजन इंजस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

वैसे तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक ही रखती है। इस बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर बातचीत की है।

शिवांगी जोशी ने दिए प्यार में होने के संकेत

दरअसल, हाल ही में फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू के चैट शो में शिवांगी जोशी ने प्यार में होने के संकेत दिए है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अपने चैट शो में ​​मिस्टर फैसू ने शिवांगी से पूछा कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं, तो इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए इसे टालने की कोशिश की। शिवांगी ने कहा कि मुझे इसका जवाब क्यों देना चाहिए? इसके बाद फैसू ने एक्ट्रेस से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा और कहा कि क्या आप आने वाले 3-4 साल में कर लेंगी। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस बोलीं कि बेशक, इसमें कोई शक नहीं है और मैं तब तक शादी कर लूंगी।

‘प्यार भी हो सकता है’- शिवांगी

मिस्टर फैसू यहीं नहीं रूके, इसके आगे उन्होंने शिवांगी से पूछा कि ‘तुम्हें शायद कोई पसंद है, है ना?’ इस पर शिवांगी ने कहा कि ‘प्यार भी हो सकता है।’ वहीं, अब फैंस में ये जानने के लिए बेहद एक्साइटमेंट हैं कि एक्ट्रेस किसके प्यार में हैं। हालांकि शिवांगी ने अभी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि अभिनेत्री जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा करेंगी।

मैं किसी के लिए राजकुमारी जरूर हूं- शिवांगी

इतना ही नहीं बल्कि फैसल ने एक्ट्रेस के साथ एक बहुत मजेदार गेम राउंड भी खेला। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि आपको ‘टीवी की राजकुमारी’ का खिताब दिया गया है। इस पर शिवांगी कहती है कि ‘मुझे टीवी की राजकुमारी के बारे में तो नहीं पता लेकिन मैं किसी के लिए राजकुमारी जरूर हूं’। इसके बाद से फैंस एक्ट्रेस के प्यार में होने के कयास लगा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ