Neena Kulkarni: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई बार फर्जी खबरें फैल जाती हैं। कभी किसी के अफेयर तो कभी किसी के ब्रेकअप या तलाक तक तो फिर भी समझ आता है। लेकिन आजकल सेलिब्रिटीज की डेथ की फेक न्यूज भी तेजी से फैल रही हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सास यानी जया बच्चन (Jaya Bachchan) की मां इंदिरा भादुड़ी (Indira Bhaduri) के निधन की फेक न्यूज पूरी दुनिया में फैल गई थी। बाद में पता चला कि वो चोटिल हुई हैं।
नीना कुलकर्णी के निधन की आई खबर
अब इसके कुछ ही दिन बाद अब टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस के निधन की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी अचानक से लाइमलाइट में आ गईं। यूट्यूब चैनल पर किसी ने फैला दिया कि उनका निधन हो गया है। अब नीना कुलकर्णी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद अपनी फेक डेथ रूमर्स पर रिएक्ट किया है।
एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी अपने निधन की खबरों पर चुप्पी
नीना कुलकर्णी ने कुछ देर पहले अपने X हैंडल से एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यूट्यूब पर मेरी मौत के बारे में एक झूठी खबर चल रही है। मैं अभी पूरी तरह से जिंदा हूं और भगवान की कृपा से काम में बिजी हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें या उन्हें बढ़ावा न दें। मैं अमर रहूं।’ अब नीना कुलकर्णी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। नीना कुलकर्णी के चाहने वाले पहले तो इन अफवाहों को सुनकर टेंशन में आ गए थे, लेकिन अब सभी ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में हुई हिंसा? क्या एक फीमेल कंटेस्टेंट से पिट गए Rajat Dalal?
वायरल हुआ एक्ट्रेस का ट्वीट
आपको बता दें, नीना कुलकर्णी ने न सिर्फ थिएटर में बल्कि हिंदी, इंग्लिश और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो टीवी इंडस्ट्री का भी पॉपुलर फेस हैं। ऐसे में उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। लेकिन शुक्र है कि नीना कुलकर्णी स्वस्थ हैं और जीवित हैं। वो इस वक्त भी काम में ही बिजी हैं और इंटरनेट पर फैल रही खबरें निराधार हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
52 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines