Bigg Boss 18 में हुई हिंसा? क्या एक फीमेल कंटेस्टेंट से पिट गए Rajat Dalal?

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में एक बार फिर हिंसा का मुद्दा गर्मा सकता है। अब कोई रजत दलाल को नेशनल टीवी पर मारने वाला है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 में एक नया तमाशा दर्शकों के लिए तैयार है। अभी तक शो में कई बवाल हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े हो रहे हैं और दर्शकों को लगातार एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। फैंस ने हाल ही में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच हुई गर्मागर्मी देखी थी और इससे शो की TRP भी छप्परफाड़ आई। एक ही दिन में बिग बॉस में खूब तूफान आया। हालांकि, उस दौरान शो में कोई हिंसा नहीं हुई थी, लेकिन अब वो कसर भी पूरी होने वाली है।

विज्ञापन

चाहत ने रजत को दिया फटका

‘बिग बॉस 18’ में जल्द ही एक नया झगड़ा होने वाला है। अब घर में हिंसा भी हो सकती है। लेटेस्ट प्रोमो में नजर आ रहा है कि रजत दलाल (Rajat Dalal) अब एक लड़की के गुस्से का शिकार होने वाले हैं और नेशनल टीवी पर अब एक फीमेल कंटेस्टेंट रजत को पिट देंगी। ये जानकर आप भी हैरान हुए होंगे क्योंकि जब से ये सीजन शुरू हुआ है सभी रजत का गुस्सा देख रहे हैं। रजत कभी अभिषेक तो कभी विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से भीड़ जाते हैं। बात-बात पर उन्हें हाथ तोड़ने या हिंसा की धमकी देते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन

चाहत ने रजत को शो-पीस से मारा

लेकिन इस बार किसी ने उन्हें धमकी देने से पहले ही फटका दे दिया है। अब प्रोमो में देखने को मिला है कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने मजे-मजे में रजत को पीट डाला। दरअसल, रात में चाहत रजत दलाल को गुड नाईट कहती हैं और रजत उन्हें मुंह से नहीं बल्कि अपने पांव से बाय कहते हैं। ये देखकर टेबल पर पड़े शो-पीस से, चाहत उनके उनके पांव पर वार करती हैं जिससे वो उन्हें इशारा कर रहे थे। चाहत के मारते ही रजत की चीख निकल जाती है और वो दर्द से तिलमिला उठते हैं।

विज्ञापन

क्या होगा बिग बॉस का अगला कदम?

हालांकि, तब इतना ड्रामा नहीं होगा, लेकिन सुबह जब सभी घरवाले जाग जाएंगे तो रजत और चाहत भीड़ सकते हैं। चाहत एक बार फिर रजत को धमकी देंगी कि अगर वो उन्हें लात दिखाएंगे तो वो लात तोड़ दंगी। अब चाहत के इस एक्शन पर बिग बॉस क्या करेंगे ये देखने के लिए लेटेस्ट एपिसोड देखना पड़ेगा। हो सकता है कि घर में हिंसा करने के लिए चाहत को सजा भी मिल जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ