Year Ender 2025: इन सेलेब्स के लिए खराब साबित हुआ 2025, घर में छाया मातम, लिस्ट में देओल फैमिली का भी नाम

Year Ender 2025: साल 2025 हर किसी के लिए बेकार ही साबित हुआ है. जहां फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा है. वहीं, देश को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

Year Ender 2025

Year Ender 2025. image credit- social media

Year Ender 2025: साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है. इस साल के खत्म होने में अब ज्यादा दिन नहीं रहे हैं. हालांकि. अगर 2025 की बात करें तो ये साल हर किसी के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है. पूरे देश ने इस साल बहुत कुछ झेला है. फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी ये साल बेकार साबित हुआ और सिनेमा को बड़ा नुकसान पहुंचा. 2025 में कई मशहूर स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कहा. आइए जानते हैं कि किस-किस स्टार्स के लिए 2025 बेकार साबित हुआ?

विज्ञापन

किस-किस स्टार्स के लिए 2025 बेकार साबित हुआ?

देओल फैमिली

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र का साल 2025 में 24 नवंबर को निधन हो गया. धर्मेंद्र के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. हीमैन ने बॉलीवुड को कई शानदार और हिट फिल्में दी है. धर्मेंद्र के जाने से ना सिर्फ देओल परिवार बल्कि पूरे देश को बेहद दुख पहुंचा है.

विज्ञापन

असरानी

मशहूर अभिनेता असरानी का निधन भी इसी साल हुआ है. 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में असरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. असरानी के निधन से सिनेमा को बड़ी क्षति पहुंची थी. उम्र संबंधी बीमारी की वजह से असरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पंकज धीर

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का निधन भी साल 2025 में ही हुआ है. पंकज धीर महाभारत में कर्ण के रोल से फेमस हुए थे. उनके इस किरदार को लोगों का बेहद प्यार मिला था और हर किसी ने उनकी सरहाना की थी. 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से पंकज का निधन हो गया था, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

विज्ञापन

सुलक्षणा पंडित

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन भी इसी साल हुआ है. सुलक्षणा पंडित के निधन से पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. हर किसी ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जाहिर किया था. सुलक्षणा पंडित को संजीव कुमार से प्यार था और उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर के मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की.

सतीश शाह

अभिनेता सतीश शाह भी इस दुनिया में नहीं रहे. सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ था. 74 साल की उम्र में सतीश का निधन हो गया था, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. अपनी कमाल की कॉमेडी से सबको हंसाने वाले सतीश का जाना भी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ