Year Ender 2025: इस साल बॉलीवुड के किन स्टार्स के घर गूंजी किलकारी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

Bollywood Celebs Welcome Baby In 2025: साल 2025 में कई बॉलीवुड सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी खुद सेलेब्स ने पोस्ट करके दी है. आइए जानते हैं कि इस साल किस-किसके घर किलकारी गूंजी है?

Bollywood Celebs Welcome Baby In 2025

Bollywood Celebs Welcome Baby In 2025. image credit- social media

Bollywood Celebs Welcome Baby In 2025: साल 2025 में कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर किलकारी गूंजी है. इस लिस्ट हिंदी सिनेमा के कई पॉपुलर और चहेते सेलेब्स का नाम है. बी-टाउन के किन कपल्स के घर इस साल बच्चे का जन्म हुआ है और किसके घर बेटे और किसके यहां लक्ष्मी आई है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

किस सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी?

विक्की कौशल और कटरीना कैफ

इस लिस्ट में पहला नाम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का है. विक्की और कैटरीना कुछ ही दिन पहले पेरेंट्स बने हैं. 7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया था.

विज्ञापन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

इस लिस्ट में दूसरा नाम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का है. कियारा और सिड भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं. कुछ ही दिन पहले कपल ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है. 15 जुलाई 2025 को कपल की बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने सरायाह मल्होत्रा रखा है.

राजकुमार राव और पत्रलेखा

इस लिस्ट में तीसरा नाम राजकुमार राव और पत्रलेखा का है. 15 नवंबर को कपल की शादी की सालगिरह थी और इसी खास मौके पर वो एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं. कपल की लाइफ के सबसे बड़े दिन पर उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिली.

विज्ञापन

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

इस लिस्ट में अगला नाम सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का है. अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल पेरेंट्स बने हैं. कपल को 24 मार्च को बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है.

सागरिका घाटगे और जहीर खान

साल 2025 में जो सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं, उस लिस्ट में ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान का भी नाम है. कपल ने 16 अप्रैल 2025 को शादी के 8 साल बाद अपने पहले बेटे का वेलकम किया है और उसका नाम फतेहसिंह खान रखा है.

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं. कपल ने 19 अक्टूबर को अपने बेटे का वेलकम किया है. इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील भी कर दिया. परी और राघव के बेटे का नाम नीर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ