'धीरे-धीरे टुकड़ों…', Hema Malini से नहीं सहा जा रहा धर्मेंद्र से बिछड़ने का दर्द, हीमैन की याद में तड़प रहीं एक्ट्रेस

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर की है. साथ ही बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है.

Hema Malini, Dharmendra

Hema Malini, Dharmendra. image credit- instagram

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन समय-समय पर अभिनेत्री कुछ-कुछ पोस्ट करती रहती है. आज 8 दिसंबर को हीमैन का बर्थडे था. सभी को आज धर्मेंद्र की बेहद याद आई और उनके फैंस और चाहने वालों ने दिवंगत अभिनेता का बर्थडे भी मनाया. इस बीच हेमा मालिनी को धर्मेंद्र से बिछड़ने का दर्द परेशान कर रहा है. हेमा ने धर्मेंद्र के लिए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उनके इस पोस्ट में क्या है?

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में हेमा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए हेमा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. हेमा ने लिखा कि धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे दिल, दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, जब आपने मुझे दिल तोड़कर छोड़ा था.

विज्ञापन

हेमा ने क्या लिखा?

धीरे-धीरे टुकड़ों को इकट्ठा कर रही हूं और अपने जीवन को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं. यह जानते हुए कि आप हमेशा आत्मा में मेरे साथ रहेंगे. हमारे जीवन की खुशनुमा यादें कभी नहीं मिट सकतीं और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है.

हेमा को सता रही हीमैन की याद

हेमा ने आगे लिखा कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को साबित किया और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी.

विज्ञापन

जन्मदिन मुबारक हो- हेमा

आपके जन्मदिन पर भगवान से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी दें, जो आप अपनी विनम्रता और दिल की अच्छाई और मानवता के प्रति आपके प्यार के लिए पूरी तरह से हकदार हैं. जन्मदिन मुबारक हो. हेमा मालिनी का ये पोस्ट आते ही यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया. हेमा के इस पोस्ट से साफ है कि वो धर्मेंद्र को कितना मिस कर रही हैं और हर पल उन्हें हीमैन की याद सता रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ