Year Ender 2024: इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। कई बॉलीवुड कपल्स इस साल पेरेंट्स बने हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)- विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) तक शामिल हैं। इन सभी सेलेब्स ने पहले तो अपने बेबी के दुनिया में आने की अनाउंसमेंट करके फैंस का अटेंशन ग्रैब किया, फिर अपने बच्चों के अनोखे नाम अनाउंस करके सुर्खियां बटोरीं। चलिए जानते हैं उन 5 स्टार किड्स के नाम जो बेहद हटके हैं।
Akaay
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि उन्हें बेटा हुआ है। इस पावर कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। ये नाम इतना हटके है कि लोगों ने इसे इतना सर्च किया कि गूगल की 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट में अकाय भी शामिल रहा।
Zuneyra Ida Fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इस साल पेरेंट्स बने हैं और बेटी की जन्म के 4 महीनों बाद कपल ने उसका नाम रिवील किया। अली और ऋचा की बेटी का नाम ‘जुनेरा’ है, जो बेहद अलग है। ये एक उर्दू नाम है जिसका मतलब ‘जन्नत का फूल’ होता है। ये नाम भी बेहद यूनिक है और इसलिए लोगों ने इस नाम में बेहद रुचि दिखाई।
Vedavid
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर (Yami Gautam-Aditya Dhar) भी साल 2024 में पहली बार पेरेंट्स बने हैं। वेदविद की कई झलकियां सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है। लेकिन जब कपल ने अपने बेटे का नाम वेदविद रखा था, तो लोगों ने इस नाम की खूब तारीफ की थी।
River
अनन्या पांडे (Ananya Panday) के बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) भी इस साल मां बनी हैं। इवोर मैक्रे (Ivor McCray) और उनके बेटे का नाम रिवर है, जो आज तक शायद ही किसी सेलेब ने अपने बच्चे के लिए सोचा होगा। अनन्या की बहन की इस पसंद ने सभी फैंस को चौंका दिया। वहीं, रिवर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने किसे दिखाया एटीट्यूड? सोशल मीडिया पर दिया सैवेज रिस्पांस
Dua Padukone Singh
इस साल जिसकी प्रेग्नेंसी के सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो थीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)। दीपिका के प्रेग्नेंट होने तक पर फैंस ने सवाल उठाए थे। वहीं, जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया तो फैंस भी चौंक गए थे। दरअसल, इस कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। अब दुआ नाम तो कॉमन है, लेकिन दीपिका का सरनेम दुआ के नाम के पीछे देख फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
1 hr ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
3 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
4 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
7 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines