Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की जिम में की गई हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इसके बाद दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी की छवि एक मंझे हुए कलाकार के रूप में रही है लेकिन इस नए विवाद ने उनकी साफ इमेज पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग अब जमकर इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और एक्टर पर तीखा हमला बोल रहे हैं।
खेसारी पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप
वीडियो में खेसारी और आकांक्षा पुरी जिम में एक साथ एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। हालांकि दोनों के एक्सरसाइज करने के स्टाइल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में आकांक्षा पुरी खेसारी लाल यादव के ऊपर लटक कर एक्सरसाइज कर रही हैं, जो कई यूजर्स को बेहद आपत्तिजनक और घिनौना लग रहा है। वीडियो की वायरल होने के बाद लोग इसे फूहड़ता और अश्लीलता से जोड़कर देख रहे हैं।
यूजर्स ने खेसारी की लगा दी क्लास
कुछ यूजर्स का कहना है कि खेसारी लाल यादव जैसे स्टार को इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। वो जो भोजपुरी सिनेमा के लिए अपना योगदान देने की बात करते हैं, वही खुद इस प्रकार की हरकतों के जरिए सिनेमा की छवि को बिगाड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो पर गुस्से भरे कमेंट्स किए और इसे समाज में फैल रही अश्लीलता का हिस्सा बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता की कोई कमी नहीं है और अब ये बड़े कलाकार भी उसी राह पर चल पड़े हैं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये है खेसारी के डाउनफॉल की वजह।
आकांक्षा पुरी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल इस वीडियो को आकांक्षा पुरी ने 14 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारे स्टाइल का लटक जाईबs,’ जिसे लेकर भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस वीडियो को लेकर मचे हंगामे के बाद आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के रिएकशन्स से साफ है कि ये वीडियो उन्हें पसंद नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Digvijay Rathee पर गर्लफ्रेंड ने लगाया बड़ा आरोप, ब्रेकअप पर लगाई मुहर
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
30 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
55 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines