---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: Digvijay Rathee पर गर्लफ्रेंड ने लगाया बड़ा आरोप, ब्रेकअप पर लगाई मुहर

Digvijay Rathee Girlfriend Announced Breakup: 'बिग बॉस 18' के घर के अंदर मौजूद दिग्विजय राठी के लिए बुरी खबर है। उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने एक पोस्ट के लिए ब्रेकअप का अनाउंसमेंट कर दिया है।

Digvijay Rathee Girlfriend Announced Breakup: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों दिग्विजय राठी काफी चर्चाओं में है, जिसकी वजह से शो में उनके और अविनाश मिश्रा के बीच धक्का-मुक्की। एक टास्क के दौरान दोनों कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे को गुस्से में आकर धक्का दे दिया। इसी बीच दिग्विजय को बड़ा झटका लगा है। शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसके बाद दोनों के फैंस को भी झटका लगा है।

गर्लफेंड ने किया ब्रेकअप का ऐलान

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्नति तोमर ने दिग्विजय राठी से ब्रेकअप कर लिया है। उन्नति ने दिग्विजय की टीम पर बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा कि वो उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वो चाहती थीं कि दिग्विजय को सपोर्ट करें लेकिन ऐसा वो चाहते ही नहीं हैं। इसलिए उन्होंने सभी फैंस से अपील की है कि वो उन्हें दोनों की साथ की रील्स पर टैग करना बंद करदें। साथ ही उन्नति ने कहा कि वो और दिग्विजय अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं।

---विज्ञापन---

फैंस को लगा बड़ा झटका

उन्नति तोमर के इस इंस्टाग्राम स्टोरी से दोनों के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दोनों के फैंस का दिल टूट गया है क्योंकि दोनों की जोड़ी को साथ में काफी पसंद किया गया था। दोनों की साथ में कई रील्स भी वायरल हो चुकी है। भले ही दोनों पिछला शो साथ में नहीं जीत पाए थे लेकिन दोनों ने दर्शकों का खूब प्यार लूटा था। दोनों ने फैंस ने जोड़ी को हैशटैग भी दिया हुआ था। कपल को सोशल मीडिया पर ‘दिग्निती’ कहा जाता था।

---विज्ञापन---

‘स्प्लिट्सविला 15’ में हुई थी मुलाकात

आपको बता दें दोनों की मुलाकात एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला 15’ में हुई थी। दोनों डेटिंग शो में खुद के लिए अपना लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए पहुंचे थे। दोनों की पहली मुलाकात इसी डेटिंग शो पर हुई। मुलाकात के बाद ही दिग्विजय ने उन्नति को शो के लिए अपना कनेक्शन चुन लिया था। इसके बाद दोनों ने शो के बाद भी काफी टाइम तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों के घरवाले भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: समलैंगिक रोल करने वाले एक्टर के साथ अश्लील हरकत, Casting Couch पर बड़ा खुलासा

First published on: Nov 14, 2024 04:47 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola