2026 की ईद पर आएगी 'टॉक्सिक', यश और संजय लीला भंसाली की फिल्में होंगी आमने-सामने

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ और संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में जबरदस्त टक्कर होने वाली है। दोनों ही फिल्में एक दिन के आगे-पीछे रिलीज होने वाली हैं।

Toxic or Love and War

Toxic or Love and War

‘केजीएफ’ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म की जो रिलीज डेट सामने आई है, उसके हिसाब से फैंस को लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली नहीं है। साथ ही जब फिल्म रिलीज होगी, तो ‘टॉक्सिक’ होने के साथ-साथ ‘लव एंड वॉर’ भी होगा।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट

जी हां, यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानी 2026 में रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद यश ने दी है। कुछ ही देर पहले यश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में यश ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यश ने जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी है और इसके कैप्शन में भी उन्होंने लिखा है 19-03-2026 यानी ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

‘टॉक्सिक’ और ‘लव एंड वॉर’

फिल्म की रिलीज डेट सुनते ही फैंस बेहद खुश हो गए। हालांकि, इसके लिए अभी लोगों को एक साल का लंबा इंतजार करना होगा। इतना ही नहीं बल्कि ‘टॉक्सिक’ के साथ अब ‘लव एंड वॉर’ भी होगा। जी हां, दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और अब दोनों एक-दूसरे से भिड़ने के लिए भी तैयार हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ जहां 19-03-2026 को रिलीज होगी, तो वहीं ‘लव एंड वॉर’ 20-03-2026 को रिलीज की जाएगी।

दोनों फिल्मों में होगा जबरदस्त टकराव

इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज में बस एक दिन का अंतर है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तांडव देखने को मिल सकता है। जी हां, ‘लव एंड वॉर’ यानी संजय लीला भंसाली और ‘टॉक्सिक’ यानी यश दोनों का ही अपना फैनबेस है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आना क्या करेगा? ये तब इनके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ