'काश, मैं वो ना करता...', आमिर खान को किस बात का रिग्रेट? एक्टर ने क्यों कही ये बात

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर आमिर खान ना सिर्फ फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Aamir Khan

Aamir Khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आमिर को लेकर बातें हो रही हैं। हाल ही में आमिर ने मीडिया से अपनी लेडी लव को मिलवाया और इसके बाद से आमिर और गौरी की चर्चा हो रही है। इस बीच अब आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें लाइफ में किस बात का रिग्रेट है। आइए जानते हैं कि आमिर ने क्या कहा है?

आमिर को किस बात का रिग्रेट?

हाल ही में आमिर खान ने instantbollywood को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में आमिर ने कई तरह की बातें शेयर की। इस दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें लाइफ में किस बात का रिग्रेट है। इस पर बात करते हुए आमिर ने कहा कि मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है और मेरे पास एक सुंदर परिवार है, लेकिन लाइफ में मुझे बस एक बात का रिग्रेट है। उन्होंने कहा कि मेरे एक्टिंग करियर के जो 35 साल गए हैं, उसमें से मेरे 30-31 साल ऐसे गए, जब मैं फिल्मों में बहुत खोया था।

पर्सनल रिश्तों को उतनी अहमियत नहीं दी- आमिर

आमिर ने कहा कि मुझे अब लगता है कि मैंने अपने पर्सनल रिश्तों को उतनी अहमियत नहीं दी। मैं उन्हें ये सब दे नहीं पाया या मेरे ध्यान में नहीं था, तो काश, मैं वो ना करता। आमिर ने कहा कि वो जो साल हैं, वो मैं वापस नहीं ला सकता, जो टाइम मेरा बच्चों के साथ हो सकता था (आयरा और जुनैद) जब छोटे थे, वो वक्त वापस नहीं आएगा, तो मुझे इसका रिग्रेट होता है।

बच्चों के साथ खूब टाइम बिताता हूं- आमिर

आमिर ने आगे कहा कि अब मैं अपने बच्चों के साथ खूब टाइम बिताता हूं और अब तो वो भी परेशान हो गए। अब मैं अपने पर्सनल रिश्तों के साथ बहुत टाइम बिताता हूं, जिसमें मेरी मां, किरण, रीना, दोस्त सब हैं और ये मैं पिछले तीन सालों से कर रहा हूं। गौरतलब है कि हाल ही में आमिर ने गौरी संग अपना रिलेशन कंफर्म किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ