मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्म (Samantha Ruth Prabhu) ‘यशोदा’ (yashoda) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के सामने अमिताभ की ‘ऊंचाई’ टक्कर देने के लिए मौजूद है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर ये कैसा परफॉर्म कर रही है।
साउथ सिनेमा की स्टनर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की यशोदा पहले दिन ही सिनेमाघरों में तहलका मचाती दिखी। टॉलीवुड फैंस के साथ-साथ पूरे भारत में इसे खूब पसंद किया जा रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है और आगे चल कर नए रिकॉड बना सकती है। इतना ही नहीं ये भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी धूम मचा रही है।
अभी पढ़ें – Bipasha Basu Baby Girl: बिपाशा करण ने बेटी का रखा ये नाम, साथ में दिखाई पहली झलक
Yashoda Box Office Collection Day 1
फिल्म ने अपने पहले दिन पर शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। इसके कलेक्शन पर नजर डाले तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने अपने ओपनिंग डे पर ओवर ऑल 3.08 की कमाई की है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिल और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ यूएसए और मलेशिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं रमेश बाला ने ट्वीट कर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की भी जानकारी दी है। उनके मुताबिक यशोदा ने पहले ही दिन दुनियाभर में कुल 6.32 करोड़ का बिजनेस किया है।
‘यशोदा’ पांच भारतीय भाषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। इसमें सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार और उन्नी मुकुंदन सह-कलाकार हैं। आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था।
अभी पढ़ें – Vidya Balan Funny Video: विद्या ने गूगल से की ये स्पेशल डिमांड, बदले में मिल गया ऐसा जवाब
यशोदा, हरि और हरीश द्वारा निर्देशित 2022 की सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, जिसे श्रीदेवी मूवीज के बैनर के तहत बनाया गया है और शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है। इसके बाद एक्ट्रेस ‘शाकुंतलम’ और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास पहली विदेशी फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines