साउथ एक्टर यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को थिएटर्स रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई थी. लेकिन जब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों का कुछ साथ मिलता हुआ नजर नहीं आया है. यह फिल्म जब से रिलीज हुई थी, जो खूब आलोचना हुई थी. इतना ही नहीं फिल्म की कमाई में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
इस मूवी ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन बाद में इस मूवी का कलेक्शन काफी तेजी के साथ नीचे गिरा है. ‘टॉक्सिक’ का छठे दिन ही कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया था. वहीं अब यश फैंस इस मूवी का ओटीटी पर बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस मूवी की ओटीटी डील में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.
यह भी पढ़ें: ‘पहले पढ़ाई कर लें…’, स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने किया पलटवार
‘टॉक्सिक’ ने 13वें दिन कितने का किया कलेक्शन
यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज यानी 7 सितंबर को 13 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने 13वें दिन खबर लिखे जाने तक महज 46 लाख का कारोबार किया है. इस मूवी ने हिंदी में 15 लाख और कन्नड़ में 31 लाख रुपये छापे हैं. ‘टॉक्सिक’ फिल्म ने 13 दिनों में खबर लिखे जाने तक 246.21 करोड़ का बिजनेस किया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल साबित हुई है.
वहीं अब यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी डील पर भी ग्रहण लग गया है. दरअसल सिनेमाघरों में मिले रिस्पॉन्स के बाद ओटीटी स्ट्रीम को लेकर भी बड़ा पेंच फंस गया है. बता दें कि यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल राइट्स की कीमत भी गिर गई है. बता दें कि शुरुआत में इस मूवी की ओटीटी राइट्स के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का ऑफर का अंदाजा लगाया था. लेकिन अब इस मूवी की कीमत करीब 30 से 40 लाख रुपये पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: जब फराह खान ने Amitabh Bachchan को लगाई थी डांट? सालों बाद बिग बी ने सुनाया मजेदार किस्सा
‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ में एक्टर के आलावा नयनतारा, डैरेल डी सिल्वा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी अहम किरदार में नजर आई थी. इस मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले तैयार किया गया है. फिल्म में यश ने काफी शानदार एक्शन दिखाया है. लेकिन यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हो पाई है. वहीं ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
38 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines