बिना कपड़ों के फिगर दिखाओ... कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का छलका दर्द, सुनाई आपबीती

Shaykaa: फेमस एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के दर्द के बारे में बात की और उन्होंने बताया कि उनसे काम के बदले बिना कपड़ों के फिगर दिखाने की मांग की गई। उनकी आपबीती सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

Shaykaa

Shaykaa

Shaykaa: फिल्मी दुनिया में कास्टिंग काउच एक ऐसा शब्द है जिसका नाम हर दिन या फिर एक दिन छोड़कर सुनने को मिल ही जाता है। बहुत कम ऐसे सेलेब्स होंगे जिन्होंने इस दर्द को फेस न किया हो। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका नाम है शायका (Shaykaa)के बारे में बताने जा रहे हैं जो तंजानिया से बॉलीवुड की दुनिया में लक आजमाने के लिए आईं। लेकिन यहां पर उन्हें जो एक्सीरियंस हुआ वो उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री की काली करतूतों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें काम के बदले एक गंदी मांग को पूरा करने के लिए बोला गया था।

तंजानिया में फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिला काम

तंजानिया की फेमस एक्ट्रेस शायका जो वहां की राजनीतिक पार्टियों से भी जुड़ी है ने हाल ही में सिद्धांत कनन के पॉडकास्ट में शिरकत की। वहां उन्होंने बताया कि वो इंडिया में हिंदी सिनेमा में काम करने के लिए आई थीं, लेकिन उन्हें मोटापे की वजह से कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। काम भी नहीं मिला, इसके लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और किसी ने भी सपोर्ट नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी तो उन्होंने काम के लिए भाषा भी सीखी।

वीडियो कॉल में आपका फिगर देखना है

शायका ने बताया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा था। उन्होंने नाम बताए बिना बताया कि एक बार तो एक आदमी ने उन्हें रात को 12 बजे वीडियो कॉल किया। मैंने पहले फोन काट दिया फिर लगा की कोई जरूरी काम हुआ तो कॉल बैक किया। उससे पूछा कि क्या बात है आपने इस समय फोन क्यों किया? तो वो बोला कि वो बिना कपड़ों के मेरा फिगर देखना चाहता है।

एक्ट्रेस ने किया उसे ब्लॉक

शायका ने कहा कि वो इस बात को समझ ही नहीं पाईं कि वो कहना क्या चाहता है। उसने जब पूछा कि ऐसा क्या रोल है जिसके लिए आपको मेरा फिगर देखना है और वो भी बिना कपड़ों के। उस आदमी ने उन्हें धमकी दी की वो उसका करियर बर्बाद कर देगा क्योंकि मैंने उसे अपना फिगर नहीं दिखाया।

उसने मुझे कहा कि वो मेरा इंडस्ट्री से बायकॉट कर देगा, लेकिन मैंने इस बात की कोई परवाह नहीं की और उसे बोला कि मैं तुम्हें इतना वायरल करुंगी की तुम सोच भी नहीं सकते। एक्ट्रेस ने इसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ