हर्ष लिंबाचिया की कमाई को लेकर ट्रोलर्स पर भड़कीं भारती सिंह, बोली, ‘मैं उसकी कमाई पर बैठी हूं…’
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया चार साल बाद 'इंडियन गेम शो' को एक साथ होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं भारती ने शो शुरू होने से पहले ही उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जो हर्ष को इनकम को लेकर ट्रोल करते हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 28, 2026 12:03
Share :
हर्ष लिंबाचिया की कमाई को लेकर ट्रोलर्स पर भड़कीं भारती सिंह (PIC-bharti.laughterqueen. Instagram)
---विज्ञापन---
भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, उन्होंने अपने एक्टिंग और कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. भारती सिंह इन दिनों अपने पति और लेखक हर्ष लिंबाचिया को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. भारती ने पति हर्ष के साथ बतौर प्रोड्यूसर इंडियन गेम शो बनाया है, जो सोनी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है. इस शो के जरिए दोनों 4 साल बाद होस्ट कर रहे हैं.
भारती और हर्ष का रिश्ता आज के समय में किसी से भी छुपा हुआ नहीं हैं. दोनों पति-पत्नी से ज्यादा एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं. कई मौकों पर देखा गया है कि दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते है. फिर वो चाहे कोई रियलीटी शो हो या फिर पैप्स के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी है. दोनों हर मौके पर एक साथ ही नजर आते हैं. इतना ही नहीं कई बार दोनों ने एक साथ ही रिएलीटी शो का हिस्सा भी रहे हैं.
हालांकि, इन दिनों हर्ष और भारती अपने नए शो इंडियन गेम शो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं दोनों ही अपने नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस शो को लेकर काफी डर लग रहा है, शो में काफी मेहनत और रातों की नींद लगी है. इतना ही नहीं शो में काफी दिमाग लगे हुए हैं. भारती ने कहा यह डर वैसा ही है जैसा काजू (छोटे बेटे) के पैदा होने के समय लग रहा था.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि पता नहीं कोई भी नया शो शुरू होने से पहले हर बार काफी डर लगता है. फिर चाहे लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट हो या फिर डांस दीवाने… भारती ने आगे कहा कि मुझे अब तक इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 18-19 साल का समय हो चुका है. लेकिन आज भी मैं जब स्टेज पर जाती हुं तो एक-डेढ़ मिनट बाद मेरे लिए काफी कुछ बदल जाता है और जब ऑडियंस की तालियां मिलती है, तो काफी मजा ही आ जाता है. उस वक्त मुझे ऐसा लगता है कि अब और भी मजा आएगा.
वहीं भारती सिंह ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनके पति हर्ष लिंबाचिया के इनकम पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. भारती ने कहा मैं उसकी कमाई पर बैठी हूं हमलोगों ने कभी भी इस चीज पर ध्यान ही नहीं दिया है. मैंने पहले भी बोला है कि हम लोग पति पत्नी से ज्यादा अच्छे एक दूसरे के दोस्त हैं. जब हम दोनों किसी भी काम को करते हैं, तो वो काम कभी बेहतर होता है.