Yash confirms he is playing Ravana in Nitesh Tiwari’s Ramayana: फिल्म ‘केजीएफ’ के सुपरस्टार यश को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चाएं हो रही हैं कि वो नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अब एक्टर ने पहली बार कन्फर्म कर दिया है कि वही नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं।
सुपरस्टार यश ने किया कन्फर्म
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने हाल ही में इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाएंगे। ये जानकारी उन्होंने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने रोल के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का कैरेक्टर प्ले करेंगे।
रावण का किरदार क्यों चुना?
यश ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि रावण का किरदार निभाना उनके लिए बहुत रोमांचक है। उन्होंने ये साफ किया कि अगर उन्हें रामायण में किसी दूसरे किरदार को निभाने के लिए कहा जाता, तो वो शायद ही सहमत होते। उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए रावण सबसे दिलचस्प किरदार है। इस किरदार में अलग-अलग रंग और आयाम हैं, जिन्हें पेश करने का मौका मिलेगा। मैं इस किरदार को अलग तरीके से दिखाने की उम्मीद करता हूं।’
फिल्म को लेकर क्या बोले यश?
नमित मल्होत्रा के साथ बातचीत के दौरान यश ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की। यश ने कहा, ‘अगर किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया गया, तो फिल्म सफल नहीं हो सकेगी। इस तरह की फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का एक साथ आना जरूरी है।’
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म को को प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया है। इस पर बात करते हुए यश ने कहा कि ‘एक बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए आपको एक ठोस टीम की जरूरत होती है और इस प्रोजेक्ट में हम सबको अपने खुद के स्टारडम से ऊपर उठकर काम करना होगा।’
यह भी पढ़ें: Sohail Khan से तलाक के बाद किसे डेट कर रही हैं Seema Sajdeh? कौन हैं Vikram Ahuja?
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
53 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines