Sohail Khan से तलाक के बाद किसे डेट कर रही हैं Seema Sajdeh? कौन हैं Vikram Ahuja?

Who is Vikram Ahuja: इन दिनों सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सीमा की डेटिंग लाइफ की जमकर चर्चा हो रही है।

Vikram Ahuja, Seema Sajdeh

Vikram Ahuja, Seema Sajdeh

विज्ञापन

Who is Vikram Ahuja: फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे कपल्स ऐसे हैं, जिनका रिश्ता शादी के बाद भी टूट गया। इस लिस्ट में बड़े से बड़े स्टार से लेकर हर किसी का नाम आता है। इन दिनों सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सीमा, विक्रम अहूजा नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर विक्रम अहूजा कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं विक्रम अहूजा?

सीमा सजदेह के मिस्ट्रीमैन विक्रम आहूजा की बात करें तो वो एक बिजनेसमैन हैं। विक्रम, करोड़पति देवेन्द्र आहूजा के बेटे हैं। उन्होंने 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के एमडी और सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर के रूप में काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि सीमा और विक्रम की सगाई 1990 के दशक की शुरुआत में हुई थी, लेकिन उस दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन

सोहेल खान से की थी शादी

दरअसल, सीमा ने सोहेल खान से शादी कर ली और सोहेल से शादी करने के लिए उन्होंने विक्रम से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि, अब सालों बाद फिर से दोनों एक-दूसरे के प्यार में नजर आ रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म का फेमस रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में इसका खुलासा हुआ है।

विक्रम आहूजा को कर रही हैं डेट

शो में माहिप ने सीमा की लव लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि सीमा मूवऑन कर चुकी है और वो मुंबई के लोअर परेल एरिया में शिफ्ट हो गई हैं। इसके अलावा को विक्रम आहूजा नाम के एक शख्स डेट कर रही है। हालांकि इस दौरान शो में विक्रम आहूजा का फेस नहीं दिखाया गया। शो में सीमा ने कहा कि हमारे करीबी लोग हमारी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

भागकर की थी शादी

इसके साथ ही अगर सीमा की बीती पर्सनल लाइफ की बात करें को सीमा ने साल 1998 में सलमान खान के भाई सोहेल खान से शादी की थी। उस दौरान दोनों की लव लाइफ बेहद चर्चा में रही थी। दोनों को ना सिर्फ प्यार हुआ था बल्कि भागकर शादी भी कर ली थी। शादी के कुछ सालों तक को रिश्ता सही चला, लेकिन फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

विज्ञापन

बच्चों को साथ पाल रहे हैं सीमा और सोहेल

जी हां, साल 2022 में सोहेल और सीमा ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। भले ही दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन अभी भी दोनों बेटों योहान और निरवान को मिलकर ही बड़ा कर रहे हैं। दोनों अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ